Haunted Places In Lucknow: ये हैं लखनऊ की 7 सबसे डरावनी जगहें

आपने अब तक नवाबों के शहर लखनऊ को शायद कई बार घूमा होगा। लखनऊ अपने शान-शौकत और तमीज-तहजीब के लिए जाना जाता है। लेकिन क्योंकि यह एक इतिहास से जुड़ा हुआ शहर है इसलिए यहाँ पर कई ऐसी जगहें मौजूद हैं जो काफी ज्यादा डरावनी हैं।

बड़ा इमामबाड़ा

बड़े इमामबाड़े का निर्माण कार्य 18 वीं शताब्दी में लखनऊ के नवाब आसिफुद्दौला ने कराया था। यह ‘भूलभुलैया’ के नाम से विश्व प्रसिद्ध है। यह ऐतिहासिक इमारत हांटेड है। जब यह बनाई जा रही थी उस समय अकाल पड़ने से बहुत से मजदूरों की भूख से मृत्यु हो गई थी। उन मजदूरों की आत्माएं इमामबाड़े में मौजूद हैं।

रेजीडेंसी

लखनऊ में रेजीडेंसी पार्क एक मुगलकालीन खूबसूरत इमारत है। ब्रिटिश शासन काल के दौरान यह अंग्रेज अधिकारियों का निवास था। 1857 की क्रांति के समय कई ब्रिटिश अधिकारियों के परिवार की मौत हो गई। उनकी आत्माएं यहां पर आज भी रहती हैं। एक हांटेड प्लेस होने की वजह से इसे शाम को बंद कर दिया जाता है।

सिकंदर बाग पैलेस

सिकंदर बाग का निर्माण नवाब वाजिद अली शाह ने अपनी बेगम के नाम पर करवाया था। अंग्रेजों ने बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों को मारकर यहाँ गिद्धों के खाने के लिए छोड़ दिया था। आज भी उनकी आत्माएं इस महल में मौजूद हैं। यहां पर लोगों ने रात के समय गोलियां चलने और लोगों के चीखने चिल्लाने जैसी आवाज़ें सुनी हैं।

ला मार्टीनियर कॉलेज

लखनऊ का ला मार्टीनियर कॉलेज लखनऊ के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे पुराने शिक्षण संस्थानों में से एक है। यह एक भव्य बिल्डिंग है । इसके कॉरिडोर्स में एक भूतिया घुड़सवार और किसी के कदमों की आवाज़ आने जैसी कई कहानियां भी प्रचलित हैं।

बटलर पैलेस

लखनऊ का यह पैलेस बहुत खूबसूरत है। बटलर पैलेस जंगलों को काटकर बनाया गया था इसीलिए जंगल में रहने वाली आत्माओं ने इस पैलेस को अपना घर बना लिया। इसके निर्माण कार्य के समय गोमती नदी में बाढ़ आ गई थी इसलिए यह अधूरा रह गया। कहा जाता है कि यहां पर एक महिला को महल से निकलकर लेक में कूदते हुए देखा जाता है।

राजभवन

राजभवन उत्तर प्रदेश के गवर्नर का निवास स्थान है। 1857 की क्रांति के समय हॉडसन ने बहादुर शाह ज़फ़र के शहजादों की हत्या करके उन्हेंं गिरफ्तार कर लिया था। जिससे होने वाले विद्रोह में वह घायल हो गया, घायल अवस्था में उसे कोठी लाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से उसकी आत्मा इसमें घूमती रहती है।

ओएल हाउस

लखनऊ के राणा प्रताप मार्ग पर यह हवेली स्थित है। जो कि लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह का घर हुआ करता था। अंग्रेजों ने इसपर आक्रमण कर दिया था जिसमें बहुत से सैनिक मरे गए। उनकी लाशों को हवेली में स्थित कुएं में डाल दिया गया था। उस कुएं में सैनिकों की आत्माएं रहती हैं वर्तमान में कुएं को बंद कर दिया गया है।