नार्थ ईस्ट इंडिया में घूमने के लिए 5 खूबसूरत जगह

नार्थ ईस्ट भारत का ऐसा हिस्सा है जो कई खूबसूरत जगहों से भरा पड़ा है लेकिन इसके बारे में जानकारी बहुत कम लोगों को है। आज हम आपके साथ ऐसी खूबसूरत जगह शेयर करेंगे यहाँ पर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए -(Image Credit: FreePik)

Meghalaya

मेघालय को पूर्व का स्कॉटलैण्ड भी कहा जाता है इसका कारण वहां मौजूद पर्वतों, पठारी ऊंची-नीची भूमि, कोहरे व धूंध से भरे इलाके हैं। यहाँ पर आप कई चीज़ों का आनंद उठा सकते है जैसे माउंटेन क्लाइम्बिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग, हाइकिंग, गुफा भ्रमण आदि। (Image Credit: FreePik)

Gangtok, Sikkim

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में एक नहीं कई जगहें देखने लायक हैं। यहाँ की सबसे फेमस जगह नथुला पास है। इसके साथ ही यहाँ से विश्व की तीसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी, कंचनजंगा भी दिखाई देती है। यहाँ विजिट करने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च और जून के बीच है।(Image Credit: FreePik)

Kaziranga National Park, Assam

काजीरंगा नेशनल पार्क असम में स्थित है। 2018 के सर्वे अनुसार इस पार्क में राइनोसरस की संख्या है 2500 से अधिक है जिसके कारण यह बहुत लोकप्रिय है। इसके अलावा यहाँ पर हाथी, वाटर बफैलो, बारहसिंगा भी मिलते हैं। ट्रैवेलर्स के लिए जीप सफारी भी है।(Image Credit: Freepik)

Tsomgo lake, Sikkim

त्सोंगमो लेक गंगटोक से 40 किलोमीटर दूर है। यह झील सर्दियों में जम जाती है और गर्मियों में पास की पहाड़ियों के ग्लेशियर पिघलने से इसमे पानी भर जाता है। बदलते सीजन के कारण लेक की सतह के रंग में बदलाव भी आता है इस कारण सिक्किम के लोगों में इसकी बहुत मान्यता है। बुद्धिस्ट मौंक झील का बदलता रंग देख भविष्यवाणी करते हैं।(Image Credit: FreePik)

Tawang Monastery, Arunachal Pardesh

ट्वांग मोनेस्ट्री अरुणाचल प्रदेश में ट्वांग शहर में भूटान और चीन के बॉर्डर पास स्थित है। यह भारत की सबसे बड़ी मोनेस्ट्री है। इसको 17वीं सदी के अंत में ‘मेरक लामा’ ने बनवाया था। माना जाता है कि इसकी लोकेशन मेरक लामा के घोड़े ने तय की थी।(Image Credit: FreePik)