नवरात्रि में करें भारत इन 5 जगहों पर घूमने का प्लान

नवरात्रि के दौरान लोगों को घूमना बहुत ही पसंद आता है ऐसे कुछ प्लेसेज भारत में मौजूद हैं जहां आपको नवरात्रि के दौरान जाने पर खूबसूरत अनुभव हो सकता है। वैसे भी यह त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है और आपको अलग अनुभव भी प्राप्त हो सकते हैं। (Image Credit - Unsplash)

कोलकाता, पश्चिम बंगाल

कोलकाता में नवरात्रि को दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है। जो इस क्षेत्र के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। खूबसूरती से सजाए गए पंडालों, देवी दुर्गा की कलात्मक मूर्तियों और पारंपरिक नृत्यों की कलात्मक और सांस्कृतिक भव्यता का अनुभव करें।(Image Credit - Unsplash)

अहमदाबाद, गुजरात

अहमदाबाद अपने भव्य नवरात्रि समारोहों, विशेष रूप से गरबा और डांडिया नृत्यों के लिए प्रसिद्ध है। इस दौरान शहर रंगीन पारंपरिक पोशाक, ऊर्जावान नृत्य प्रदर्शन और जीवंत संगीत से गूंज उठता है। 51 शक्तिपीठों में से एक, अंबाजी मंदिर में प्रसिद्ध नवरात्रि उत्सव देखना न भूलें।(Image Credit - Unsplash)

इंदौर, मध्य प्रदेश

इंदौर अपने अनोखे गरबा डांस के लिए जाना जाता है जिसे "गरबा रास" कहा जाता है। शहर विभिन्न गरबा कार्यक्रमों का आयोजन करता है जहां लोग रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान पहनकर लोक संगीत की धुन पर नृत्य करते हैं। यह एक जीवंत अनुभव है।(Image Credit - Unsplash)

जबलपुर मध्यप्रदेश

नवरात्रि के दौरान मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर में नवरात्रि के कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया जाता है। यहां बड़े-बड़े पूजा पंडाल लगाए जाते हैं और 9 दिनों तक ये कार्यक्रम चलते हैं। इस दौरान अलग-अलग शहरों से यहाँ लोग दुर्गा पूजा का आनन्द उठाने आते हैं।(Image Credit - Unsplash)

मैसूर, कर्नाटक

मैसूर दशहरा भारत में सबसे प्रसिद्ध नवरात्रि उत्सवों में से एक है। शहर खूबसूरत रोशनी से जगमगा उठता है और मैसूर पैलेस को खूबसूरती से सजाया जाता है। सजे-धजे हाथियों के भव्य जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नृत्य प्रदर्शन होते हैं।(Image Credit - Unsplash)