Advertisment

Bollywood Movies : महिलाओं के लिए 5 प्रेरणादायक फिल्में

बॉलीवुड में कई बार महिलाओं के ऊपर कई आइटम नंबर सोंग्स निकाले है जिसका कई बार आलोचना भी किया गया है। लेकिन बॉलीवुड ने हमें ऐसे फिल्म भी दिए है जोकि महिलाओं के लिए बनाया गया हो

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
बॉलीवुड फिल्म्स ).png

Bollywood Movies : बॉलीवुड में कई बार महिलाओं के ऊपर कई आइटम नंबर सोंग्स निकाले गए है, जिसकी आलोचना भी हुई है। लेकिन साथ ही में बॉलीवुड ने हमें ऐसे फिल्म भी दि है जोकि महिलाओं को समर्पित हो। समाज के सोच को और उनके सेट किए गए बाउंड्री को तोड़ने के लिए कई ऐसी फ़िल्में प्रोडयूस कि गई हैं, जिसने एक महिला को खुद के लिए खड़े होने की प्रेरणा दी है। चलिए उन्हीं बेहतरीन प्रेरणादायक फिल्मों से कुछ के बारे में हम आज जानते है। 

Advertisment

ये फ़िल्में देती है एक महिला को प्रेरणा  

1. थप्पड़

अनुभव सिन्हा द्वारा डायरेक्ट की गई ये फिल्म महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में सोचने पर मजबूर करती हैं। इस फिल्म में डायरेक्टर ने एक हाउस वाइफ अमृता की कहानी दिखाई है। जिसमें पहले तो सब कुछ ठीक चलता है पर एक दिन उसका पति उसे सबके सामने एक थप्पड़ मरता हैं, जिससे उसे समझ आता है की उसने परिवार के लिए खुद को खो दिया है। आखिर में अमृता पर उठते कई सवाल और समाज की सोच की महिला को ये सब सहना चाहिए से अमृता को खुद के लिए खड़े होने तक का सफर इस मूवी में दर्शाया गया हैं। 

Advertisment

2. हाईवे 

इस फिल्म को इम्तिआज़ अली ने डायरेक्ट किया है। आलिया भट्ट और रणबीर हुडा ने इसमें लीड रोल निभाया है। ये फिल्म एक लड़की की कहानी को दर्शाती हैं जिसके साथ बचपन में सेक्सुअल हर्रास्मेंट हुआ था और जब वो बड़ी होती है उसके शादी से पहले उसे कुछ लोग किडनैप कर लेते है। उन किडनैपर्स के साथ वो काफी आजाद महसूस करती है और अपने पास्ट ट्रामा से हील होती है। ये कहानी हर एक लड़की को काफी मोटीवेट करेगी तो हर एक लड़की को इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।   

3. क्वीन 

Advertisment

ये कहानी रानी की है जिसे उसका मंगेतर शादी से पहले छोड़ देता है। जब उसके साथ ये घटना होती है तो वो बिलकुल टूट जाती हैं,लेकिन इस सदमें से निकलने के लिए वो अकेले अपने हनीमून पर लंडन ट्रिप जाती है,जहां वो नए दोस्त बनाती है। इस सोलो ट्रिप से वो काफी कुछ सीखती है और खुद को और बेहतर जानती है। अपने कम्फर्ट जोन से निकलकर वो खुद के लिए स्टैंड लेती है। इस  फिल्म को विकास बही से डायरेक्ट किया है और कंगना रानावत ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।        

4. पिंक 

महिलाओं के प्रति बनी समाज में धारणा को तोड़ता हैं ये फिल्म। समाज में जहां घड़ी के वक्त और स्कर्ट के साइज़ पर दुनिया लड़कियों का करैक्टर जज करती है, उन सभी के सोच पर ये फिल्म प्रश्न उठाती है। इसमें अमिताभ बच्चन ने एक वकील का रोल निभाया है, इस फिल्म का बहुत ही फेमस सिन हैं, जब वो कंसेंट का महत्त्व समझाते है। एक महिला होने के नाते ये फिल्म आपको देखनी चाहिए जो आपको अपने अधिकारों के बारे में काफी गहराई में बताती है। इस फिल्म को अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने डायरेक्ट किया था और तापसी पन्नू,कृति कुलहरि ने इसमें लीड रोल निभाया है।    

5. लज्जा 

यह फिल्म एक महिला की स्तिथि के बारें में बहुत गहराई से बताती है। भारत देश में अनेक जगह जिस तरह से एक महिला के साथ व्यवहार किया जाता है उसपर इस फिल्म की स्टोरी निर्भर है। ये फिल्म 2001 में आयी था। इसे राजकुमार संतोषी ने लिखा और डायरेक्ट है। एक भारतीय नारी इस फिल्म से जरूर प्रेरित होगी। इसमें माधुरी दीक्षित, रेखा, अजय देवगन,अनिल कपूर आदि ने लीड रोल निभाया है। इसमें एक महिला किस तरह से इस पुरुष तंत्र समाज से लड़ती है और अपने लिए स्टैंड लेती हैं उन घटनाओं को कहानी के रूप में दर्शाया गया है।  

Bollywood Movies प्रेरणा
Advertisment