Advertisment

Women's Health: हर महिला को अपने जीवन में एक बार जरुर लगवाने चाहिए ये वैक्सीन

महिलाएं अपने जीवन काल में कई बीमारियों से ग्रसित हो सकती हैं। उन बीमारियों से लड़ने के लिए उसके शरीर में इम्यून होना जरुरी है। इसलिए हम आज आपको कुछ ऐसे टीकों के बारे में बताएंगे जोकि एक महिला को अपने जीवन में एक बार जरुर लगवाना चाहिए ।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
vaccines for women .png

( Image credit: True care pharmacy )

Women's Health: महिलाएं अपने जीवन काल में कई बीमारियों से ग्रसित हो सकती हैं। उन बीमारियों से लड़ने के लिए उसके शरीर में इम्यून होना जरुरी है। इसलिए हम आज आपको कुछ ऐसे टीकों के बारे में बताएंगे जोकि एक महिला को अपने जीवन में एक बार जरुर लगवाना चाहिए जिससे वो स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें और उनके शरीर में बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यून पैदा हो सके।  

Advertisment

इन वैक्सीन को एक महिला को जरुर एक बार लगवाना चाहिए 

1. एचपीवी वैक्सीन (HPV Vaccine)

सर्वाइकल कैंसर, ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से जुडी हुई होती है। यह एचपीवी वैक्सीन एक महिला के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है। कई डॉक्टर्स इसे लगवाने की सलहा हमेशा देते आए हैं। इस वैक्सीन को एक महिला 26 साल की उम्र तक लगवा सकती हैं। फायदे की बात यह है कि इस वैक्सीन का कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं है। इसलिए एक महिला इसे सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से बचने के लिए पहले ही लगवा सकती है। 

Advertisment

2. इन्फ्लुएंजा वैक्सीन (Influenza vaccine)

कई बार एक महिला को वायरल फ्लू जैसी बीमारी हो जाती है। उससे बचने के लिए यह वैक्सीन लगवाई जा सकती है। ना ही सिर्फ एक महिला बल्कि 6 महीने से अधिक उम्र के कोई भी व्यक्ति इसे लगवा सकता है। साथ ही जो भी महिला गर्भवती होने की प्लानिंग कर रही है वो पूर्व ही इस टीके को लगवा सकती हैं, ताकि कोई भी जोखिम से बचा जा सके लेकिन ध्यान रहें इसे पहले से ही प्रेग्नेंट  महिला ना लगवाए। कोई भी इंसान जिसकी उम्र 49 से कम है वो इस टीके को लगवा सकता हैं। 

3. छोटी चेचक (Varicella Vaccine)

Advertisment

जो भी महिला गर्भवती नहीं हैं वो इस टीके को लगवा सकती हैं। इस वैक्सीन को चेचक से बचने के लिए लगाया जाता है। इस वैक्सीन के 2 डोस मौजदू है, जोकि आपको एक बार चेचक होने के बाद लगाया जाता है। इसके बारे में और जानकारी पाने के लिए आप अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं। कोई भी इंसान जिसकी उम्र 50 वर्ष से कम है वो ये टीका लगवा सकता है।  

4. मीसल्स, मम्प्स और रूबेला (MMR Vaccine)

जिस भी व्यक्ति का जन्म 1956 के बाद हुआ है और उन्हें मीसल्स, मम्प्स और रूबेला का कोई भी टीका नहीं लगा है उसे व्यक्ति को यह वैक्सीन जरुर लगवाना चाहिए। इसकी कम से कम एक खुराक हर व्यक्ति को लगवाना जरुरी है। अगर आपकी उम्र 50 वर्ष से कम है तो आप इसे लगा सकते हैं। जो कोई भी महिला इस वैक्सीन को लगवाती है उसे गर्भवती होने से पहले कम से कम 3 महीने तक इंतजार करना चाहिए। 

Advertisment

5. टिटनेस, डिप्थीरिया, पर्टुसिस (Tdap Vaccine)

कोई भी इंसान जिसकी उम्र 65 से कम है उसे यह वैक्सीन लगवानी चहिए। एक छोटे बच्चें से लेकर बड़े तक हर दशक में आप इसके बूस्टर शॉट्स लगवा सकते हैं ताकि टिटनेस, डिप्थीरिया, पर्टुसिस जैसे बीमारियों से बचा जा सके। जो भी महिला गर्भवती है उसे अपने हर प्रेगनेंसी में यह टीका लगवाना चाहिए।   

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Women's health वैक्सीन
Advertisment