Pregnant Women Hair loss: क्या आपके बाल प्रेगनेंसी के दौरान झड़ रहे हैं? जानिए इसके कारण

गर्भावस्था के दौरान बालों का झड़ना हो सकता है। गर्भावस्था में हार्मोनल बदलाव, शारीरिक परिवर्तन और पोषण की कमी के कारण बालों का झड़ना हो सकता है, जो सामान्य है। अधिकतर महिलाएं गर्भावस्था के बाद इस समस्या से बाहर आ जाती हैं।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Pregnant Women Hairloss(freepik)

(Image Source: freepik)

Hairfall Reasons During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में कई प्रकार के बदलाव आते हैं जैसे शारीरिक बदलाव, हार्मोनल बदलाव, पोषण की जरूरत, शिशु के विकास आदि। इन सभी बदलाव का असर उनके बालों पर भी पड़ सकता है। बालों का झड़ना, रूखापन, बेजान होना, रूसी सब इसके प्रभाव हो सकते है। अधिकतर महिलाएं गर्भावस्था के बाद इस समस्या से बाहर आ जाती हैं।

आपके बाल प्रेगनेंसी के दौरान झड़ रहे हैं जानिए इसके कारण

1. खराब पोषण

Advertisment

गर्भावस्था के दौरान बालों के झड़ना का कारण खराब पोषण हो सकता है। गर्भावस्था में मां की शारीरिक जरूरतों में बढ़त होती है और अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। अगर मां के आहार में सही और भरपूर पोषण नहीं है, तो वह उनके बालों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है और बालों का झड़ना हो सकता है। 

2. बीमारियां

गर्भावस्था में बालों के झड़ना का कारण बीमारियाँ भी हो सकती हैं। कुछ गंभीर बीमारियाँ, जैसे कि थायराइड रोग, विटामिन और मिनरल की कमी, आदि बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं।

3. हार्मोनल चेंज

गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल परिवर्तन एक मुख्य कारण हो सकता है बालों के झड़ने का। ऐसे समय में हार्मोन्स के परिवर्तन से शरीर के अंदर अधिक और अलग-अलग प्रकार के हार्मोन्स पैदा होते हैं। इसकी वजह से कुछ महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। यह झड़ना गर्भावस्था के बाद अक्सर खुद ही सही हो जाता है। 

4. जेनेटिक

Advertisment

गर्भावस्था में बालों के झड़ने का कारण जेनेटिक भी हो सकता है। यदि किसी महिला के परिवार में किसी महिला को प्रेगनेंसी के समय में ही बालों के झड़ने की समस्या रही होगी तो बहुत मुमकिन है कि वह खुद भी गर्भावस्था के दौरान इस समस्या का सामना कर सकती है। ऐसा होना स्वाभाविक है।   

5. Pcod/ pcos

PCOS या PCOD गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के बालों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं और इससे बालों का झड़ना हो सकता है। इस बीमारी में अधिकतर महिलाओं के ovaries में हॉर्मोनल इम्बैलेंस होता है, जिससे उसमे से इर्रेगुलर तरीके से अंडे निकलते हैं। 

6. स्ट्रेस

स्ट्रेस एक मुख्य कारण हो सकता है बालों के झड़ने का। गर्भावस्था के दौरान, महिलाओं को हार्मोन्स में बदलाव, शारीरिक परिवर्तन और मानसिक चिंता का सामना करना पड़ सकता है, जो उनके बालों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। स्ट्रेस के कारण बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

प्रेगनेंसी Hairfall Reasons Pregnancy hair loss