Advertisment

खुद को Solo Trip के ज़रिए तलाशने के हैं ये फायदे

कई लोग अकेले ट्रैवल करने की इच्छा रखते हैं, अकेले यात्रा करने से खुद से रूबरू होने का काम भी आसान हो जाता है। आइये जानें सोलो ट्रिप के फायदे-

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
benefits of solo travel

Image Credit- Freepik

The Benefits Of Finding Yourself Through A Solo Trip: सोलो ट्रैवल आजकल बहुत फेमस है। कई लोग अकेले ट्रैवल करने की इच्छा रखते हैं और इसे कई बार पूरा भी करते हैं। यह एक यूनिक एक्सपीरियंस (Experience) होता है जो आपको अपनी फ्रीडम (Freedom) और इंडिपेंडेंस (Independance) का एहसास कराता है। इससे आप अपनी खुद की ताकतों और कमजोरियों को समझते हैं और नई लोगों और स्थानों के साथ जुड़ने का अवसर मिलता है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी यह मानते हैं कि 'बिना यात्रा के वे खोया हुआ महसूस करते हैं। यात्राएं बहुत कुछ सिखाती हैं।' पंकज त्रिपाठी की यह बात वाकई सही है। यात्राएं सच में यूनिक एक्सपीरियंस देती हैं। यह यात्रा जब अकेले की जाए, तो और भी बेहतर। अकेले यात्रा करने से खुद से रूबरू होने का काम भी आसान हो जाता है। आइये जानें सोलो ट्रिप के फायदे।

Advertisment

खुद को सोलो ट्रिप के ज़रिए तलाशने के हैं ये फायदे

कंफर्ट जोन कहाँ है? (Where Is The Comfort Zone?)

कंफर्ट जोन कहाँ होता है? क्या आपके घर में है? कंफर्ट जोन हमारी लाइफ के अलग-अलग जगह में होता है। इसे पहचानने के लिए, हमें इससे बाहर निकलना जरूरी होता है। अकेले ट्रिप पर जाकर, हम नई चीजों को एक्सपीरियंस करते हैं और अपनी दुनिया को नए आईने से देखते हैं। सोलो ट्रिप करने से आप बहुत कुछ सीखते हैं आपको पता चलता है कि दुनिया बस आपके कंफर्ट जोन में ही नही है बल्कि ये बहुत बड़ी है।

Advertisment

नई नई जानकारी (Latest Information)

यह सच है कि जब आप परिवार के साथ ट्रिप पर निकलते हैं, तो आप ज्यादातर अपने परिवार के साथ ही बिजी रहते हैं। जबकि सोलो ट्रिप पर निकलने पर आप नए लोगों से मिलते हैं और लाइफ के नए रंगों का एक्सपीरियंस करते हैं। कई बार ऐसा हो सकता है कि आप किसी व्यक्ति से मिलें, जो अपनी नौकरी छोड़कर ट्रिप के लिए निकला है। लेकिन आप किसी काम में बेहतरीन होने के बावजूद भी अपनी नौकरी छोड़ने का रिस्क नहीं ले पा रहे हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने का साहस मिलेगा। सोलो ट्रिप करने से खर्च कम होगा और कम खर्च में ज्यादा घूमने का एक अच्छा तरीका है सोलो ट्रैवल।

आत्मनिर्भर बनें (Become Self-Reliant)

Advertisment

सोलो ट्रिप करते समय आप आत्मनिर्भरता (Self-Reliance) सीखते हैं। यह एक्सपीरियंस आपको सिखाता है कि आप बिना किसी हेल्प के भी अपने आप सभी काम कर सकते हैं। हमेशा किसी और पर निर्भर रहना आपको आत्मसमर्थ नहीं बनाता। जब आप अकेले होते हैं, तो आपको नई स्थितियों और समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे आप अपने आप पर भरोसा करने और समस्याओं को समाधान करने की एबिलिटी विकसित करते है। इससे आप अपनी लाइफ को आसानी से मैनेज कर सकते हैं और अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना भी सीखते हैं।

स्ट्रेस करें कम (Stress Less)

कई स्टडी से पता चला है कि ट्रिप स्ट्रेस को कम करने में मददगार होती है। जब आप अकेले ट्रिप पर निकलते हैं, तो आपको अपनी सोच और अनुभवों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलता है, जो आपको अपने स्ट्रेस को समझने और उसे कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, ट्रिप के दौरान आपको अपने स्ट्रेस को दूर करने के कई तरीकों को खोजने का भी समय मिलता है। इस प्रकार, छोटी सी भी ट्रिप आपके स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकती हैं।

Advertisment

याद रखें ये जरूरी बातें (Remember These Important Things)

1. सोलो ट्रिप पर जाते समय, पहचान से जुड़े सभी जरूरी कागजात की फोटोकॉपी और असली कॉपी लेकर जाएं। हमेशा याद रखें कि असली कॉपी को संभाल कर रखें और पहले फोटोकॉपी का इस्तेमाल करें, ताकि आपके कागजात गुम होने का खतरा न रहे।

2. भले ही आपके पास डेबिट या क्रेडिट कार्ड हो, लेकिन अपने पास हमेशा थोड़ा सा कैश रखें।

3. अपना फोन हमेशा चार्ज किया रखें।

4. एक स्ट्रेटजी बनाएं जिसमें आप ट्रिप का आनंद ले सकें, बिना ज्यादा जगहों को घूमे। कम जगहों को देखने का मजा लें और उन्हें असल में महसूस करें।

solo trip Freedom Comfort Zone Experience Independance Self-Reliance
Advertisment