Advertisment

Women's Health: जाने बर्थ कंट्रोल पिल्स छोड़ने के साइड इफ़ेक्ट

महिलाएं प्रेगनेंसी को रोकने के लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स खाती हैं। ये पिल्स आपको प्रेग्नेंट होने से तो रोकती हैं पर इनके कई सारें साइड इफ़ेक्ट हैं जिससे एक महिला गुजरती है। हर एक महिला को बर्थ कंट्रोल पिल्स खाने के बाद अलग-अलग एक्सपीरियंस महसूस होता है।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
Women's Health

(Image credit : prabhasakshi)

Women's Health: महिलाएं प्रेगनेंसी को रोकने के लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स खाती हैं। ये पिल्स आपको प्रेग्नेंट होने से तो रोकती हैं पर इनके कई सारें साइड इफ़ेक्ट हैं जिससे एक महिला गुजरती है। हर एक महिला को बर्थ कंट्रोल पिल्स खाने के बाद अलग-अलग एक्सपीरियंस महसूस होता है। इन पिल्स से आपके बॉडी में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं किसी को इसके ज्यादा साइड इफ़ेक्ट होता है तो किसी को कम। महीनों तक पिल्स खाने के बाद जब आप इसे खाना बंद करती हैं तो इसके कई लक्षण आप महसूस कर सकेंगी। ये लक्षण महिला को पिल्स के कारण रिलीज हुए हार्मोन्स से उत्पन होता है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि क्या बदलाव एक महिला के शरीर में बर्थ कंट्रोल पिल्स न खाने के बाद होता है।

Advertisment

ये हैं बर्थ कंट्रोल पिल्स के साइड इफ़ेक्ट 

1. पीरियड्स में बदलाव 

जो भी महिला बर्थ कंट्रोल क्विट करती है उसे अपने पीरियड्स साइकिल में कई तरह के बदलाव महसूस होते है। कई महिलाओं का पीरियड्स साइकिल रेगुलर होने में करीबन 3 महीना लग सकता है। महिलाएं हैवी फ्लो, अनियमित पीरियड्स, दर्द और क्रैम्प ज्यादा होना आदि चीजों से प्रभावित हो सकती हैं। अगर आपको 3 महीने बाद भी पीरियड्स नहीं आता है तो आप अपने डॉक्टर्स से कंसल्ट करें। 

Advertisment

 2. हेयर लॉस 

कई महिलाओं ने ये भी नोटिस किया हैं कि अगर आप पिल्स अचानक से खाना शुरू करें या बंद करें तो आपको हेयर लॉस की समस्या होती है। जिनके परिवार में हेयर लॉस जेनेटिक्स में है उन महिलाओं को भी ये दिक्कत होती है। जिन महिलाओं को पीसीओएस है उन्हें अनचाहे जगह पर बाल उगना, डार्क स्पॉट्स होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। 

3. प्रेगनेंसी  

Advertisment

अगर आपने बर्थ कंट्रोल पिल्स लेना बंद कर दिया है तो आपका शरीर फिरसे ओवुयलेट करने लगता है, जिससे आप फिरसे प्रेग्नेंट हो सकते हैं। बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने के बाद आपको प्रेगनेंसी रोकने के लिए दूसरा प्रोटेक्शन मेथड का इस्तेमाल करने की जरूरत है, जैसे कंडोम।   

4. वेट गेन 

कई बार देखा गया है कि महिलाएं पिल्स छोड़ने के बाद वेट गेन करना शुरू करती हैं। कई महिलाओं ने ये भी नोटिस किया की पिल्स खाने के बाद उनका वेट बिलकुल भी लूज़ नहीं होता और एक समान ही रहता है। 

Advertisment

5. बढ़ता सेक्स ड्राइव 

कई महिलाओं का सेक्स करने का डिजायर पिल्स खाने के वजह से कम हो जाता है, लेकिन पिल्स ड्राप करने के बाद आपका सेक्स डिजायर पहले से बढ़ सकता है। पिल्स के कारण वजाइना ड्राई हो जाती है, जिससे सेक्स करने की इच्छा कम हो जाती है। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Women's health बर्थ कंट्रोल पिल्स साइड इफ़ेक्ट
Advertisment