Advertisment

डिलीवरी के बाद फिट रहने के लिए महिलाएं करें ये Postpartum Exercises

पूरी प्रेगनेंसी के प्रोसेस में एक महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं, एक बार बेबी डिलीवर करने के बाद महिलाओं के मन में पहले जैसे शरीर पाने की इच्छा होना आम है। आप अपने डिलीवरी के बाद फिरसे पहले जैसा शरीर पा सकते हैं।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
Postpartum exercises

(Image credit : babychik)

Postpartum Exercises: पूरी प्रेगनेंसी के प्रोसेस में एक महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं, एक बार बेबी डिलीवर करने के बाद महिलाओं के मन में पहले जैसे शरीर पाने की इच्छा होना आम है। आप अपने डिलीवरी के बाद फिरसे पहले जैसा शरीर पा सकती हैं। लेकिन उसके लिए आपको बेहतर डाइट और वर्कआउट करना होगा। अगर एक महिला डिलीवरी के बाद वर्कआउट करती है, तब उसे पोस्टपार्टम डिप्रेशन का खतरा भी नहीं रहता और वो कॉंफिडेंट भी महसूस करती है। चलिए हम आपको कुछ पोस्टपार्टम एक्सरसाइज बताएंगे जिससे आप पहले जैसे शरीर पा सकती हैं और फिट रह सकती हैं।  

Advertisment

डिलीवरी के बाद करें ये एक्सरसाइज

1. वाकिंग

आप सोच रही होंगी की वाल्किंग? जी हाँ, शुरुवात करने के लिए सबसे बेस्ट है डेली वाक अपने क्षमता के अनुसार आप रोजाना वाक करें। शुरुवात के कुछ दिनों के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं। आप अपने बेबी को उठा करके वाक कर सकती हैं, इससे थोड़ा वेट के साथ आप अपना फिटनेस डेली वाक करके पा सकती हैं।  

Advertisment

2. गहरी सासें लें 

जी,आप डीप ब्रीथिंग रोजाना करें पर जब आप सास अंदर लेते हैं तो अपने पेट को फुलाएं और जब आप सास बाहर छोड़ती हैं तो इसे पचकाए। इससे आपके पेट की भी एक्सरसाइज होगी साथ ही आपके दिमाग को भी शांति मिलेगी। इससे आपके एबीस में ताकत भी आएगी। लंबे समय तक ये एक्सरसाइज करने से आपको इसके अनेक हेल्थ बेनेफिट्स मिलेगे। 

3. हेड और शोल्डर लिफ्ट

Advertisment

ये एक्सरसाइज काफी आसान है और आप अपनी क्षमता के अनुसार इसे रोजाना कर सकते हैं। मैट पर लेट जाएं और अपना पैर सीधा करें, फिर आप अपने घुटनों को मोड़ लें, दोनों साथ शरीर के दोनों बाजु रखें और हेड लिफ्ट में सर को उठाए। इसे आप 10 - 10 के सेट में कर सकते हैं। वहीं शोल्डर लिफ्ट में आप दोनों हाथो को अपने सामने सीधा कर लीजिए और शोल्डर लिफ्ट करिए। इसे भी आप 10 - 10 के सेट में कर सकते हैं। 

4. केगेल्स 

बेबी के जन्म के बाद एक महिला के लिए जरुरी है कि उसका पेल्विक मसल मजबूत बने। इससे आपका आपके यूरिन पर भी फिरसे नियंत्रण बनेगा। इस व्यायाम को आप रोजाना करें, इससे आपको आफ्टर डिलीवरी कई लाभ मिलेगा। ये आपके ब्लैडर मसल को भी मजबूती पहुंचाएगी। 

Advertisment

5. ब्रिज एक्सरसाइज 

आप इस एक्सरसाइज को आसानी से कर सकते हैं। नॉर्मल  डिलीवरी के बाद ये आपके पेल्विक मसल को फिरसे मजबूती देने में मदद करता है। ये काफी आसन एक्सरसाइज है। इसमें बस आपको लेटना है और फिर अपने घुटने मोड़ने हैं और आपके हिप से बॉडी को ऊपर की ओर उठाना है। आप इसे एक मिनट तक 10 के सेट में करें आपको इसका फायदा जरुर मिलेगा।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

प्रेगनेंसी एक्सरसाइज डिलीवरी Postpartum Exercises
Advertisment