Advertisment

Baby Health: क्यों है बच्चों के लिए छोटे उम्र से योग करना फायदेमंद?

योग की ज़रूरत बच्चों को भी पड़ सकती है और आजकल के लाइफस्टाइल के वजह से बच्चों की सेहत को भी मेन्टेन करना बहुत ज़रूरी है उनके भविष्य के लिए। आइये जानें क्यों बच्चों के लिए छोटी उम्र से ही योग करना फायदेमंद होता है।

author-image
Ayushi Jha
New Update
Yoga for kids

(Image source: Shutterstock)

Why You Should Start Yoga For Your Kids Early: योग के अनेक फायदों के बारे में कौन नहीं जानता। उसके हीलिंग फैक्टर्स सदियों से कितनो को फिट और हैल्थी रखते हैं उसका जवाब नहीं। पुराने समय से ही योग के फायदों का प्रचार करके हमारे संस्कृति ने पूरे दुनिया के लोगों तक योग के बारे में फैलाया है। बच्चें, बड़े, बूढें, योग सबके लिए है। योग से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी, ड्यूरेबिलिटी और मज़बूती आती है। कितने सारे अंदरूनी बीमारियों का इलाज भी योग से हो जाता है जैसे की स्ट्रेस, इनडाइजेस्शन और ऐसे ही कितने सारे। कहीं ना नहीं बहुत लोग भूल गए हैं कि इसकी ज़रूरत बच्चों को भी पड़ सकती है और आजकल के लाइफस्टाइल के वजह से बच्चों की सेहत को भी मेन्टेन करना बहुत ज़रूरी है उनके भविष्य के लिए। आइये जानें क्यों बच्चों के लिए छोटी उम्र से ही योग करना फायदेमंद होता है। 

Advertisment

क्यों है बच्चों के लिए छोटे उम्र से योग करना फायदेमंद?

1. शारीरिक तंदुरुस्ती 

योग से शरीर मज़बूत और फ्लेक्सिबल होता है। बच्चों के रोज़ाना दिन में बहुत दौरना-भागना और हाई एनर्जी वाले एक्टिविटीज इन्वोल्वड होते हैं। इसके लिए शरीर का स्वस्थ और हाई स्टैमिना वाला होना बहुत ज़रूरी है। 

Advertisment

2. स्ट्रेस से राहत 

बच्चों पर भी कभी कभी पढ़ाई या स्कूल का स्ट्रेस हो जाता है। उसे मैनेज करने में योग उनकी मदद करता है। मन को शांत और स्थिर करने के लिए बच्चों को योग ज़रूर करना चाहिए। 

3. मज़बूत पंचनतन्त्र 

Advertisment

आजकल के बच्चों का डाइट भी बहुत ही अतरंगी हो गया है और उसका असर उनके आंत पर भी पड़ता है। इसी परेशानी से डील करने में योग उनकी मदद कर सकता है।

4. बेहतर कंसंट्रेशन 

योग और मैडिटेशन से बच्चों का मन शांत होता है उनका फोकस बढ़ता है। बच्चें पढ़ाई और बाकी चीज़ों पर अच्छे से कंसंट्रेशन दे पाते हैं। 

Advertisment

5. अच्छी आदत

छोटी उम्र से योग करना, आगे चलके उन्ही बच्चों के लिए एक अच्छी आदत बन जाती है। शारीरिक व्यायाम और स्वस्थ रहने की आदत भी उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होता है। 

6. शरीर को लेकर जागरूकता 

बच्चें योग के द्वारा अपने शरीर के बारे में बहुत कुछ जानते और समझते हैं और खुदको अच्छे से संभालना और प्रस्तुत करना भी सीखते हैं।

Yoga kids योग बच्चों
Advertisment