Female Indian Cricketers: 5 सर्वश्रेष्ठ महिला भारतीय क्रिकेटर

भारतीय महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और क्रिकेट में भी नाम कमा रही है। पहले की तुलना में आज की महिलाएं हर फील्ड में आगे बढ़ रही है और अपना नाम कमा रही है तो आइए इस ब्लॉग में हम जाने 5 बेस्ट इंडियन फीमेल क्रिकेटर:-

Ayushi
16 Feb 2023
Female Indian Cricketers: 5 सर्वश्रेष्ठ महिला भारतीय क्रिकेटर

Best Female Indian Cricketers

Best Female Indian Cricketers: बहुत सी भारतीय महिला क्रिकेटर अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और इनकी रैंकिंग दुनिया की टॉप क्रिकेटर में शामिल हो गई है। जहां पहले पुरुष क्रिकेटर का नाम हुआ करता था, अब उनके टक्कर में फीमेल क्रिकेटर का नाम प्रचलित हो रहा है। हालांकि, क्रिकेट के मैदान में महिलाओं के लिए जगह बनाना आसान नहीं होता। पुरुषों के मुक़ाबले महिलाओं को कम समझा जाता था‌ मगर क्रिकेट से लेकर बैडमिंटन, मुक्केबाजी‌ और लंबी कूद तक जैसे खेलों में आज के समय महिलाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं और साथ ही कई रिकॉर्ड बना रही है। आइए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं पांच सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के बारे में।

Female Indian cricketers: 5 सर्वश्रेष्ठ महिला भारतीय क्रिकेटर

1. स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना बाएं हाथ की बल्लेबाज है और साथ ही वे दुनिया भर की लोगों की क्रश हैं। स्मृति मंधाना ने कड़ी मेहनत और अपने लक्ष्य पर ध्यान देने वाली महिला है साथ ही उन्होंने क्रिकेट में अच्छा नाम बनाया है। स्मृति मंधाना टीम इंडिया की सक्रिय सदस्य हैं और उन्होंने महिला विश्व कप में भी हिस्सा लिया है। वे महाराष्ट्र में रहती है और साथ ही  महाराष्ट्र में अंडर-15 और 19 की टीम में जगह बनाई थी, जिसके बाद से उन्होंने क्रिकेट में काफी नाम बनाया है। 

2. राधा यादव

राधा यादव के पिता का नाम  प्रकाश यादव है। राधा यादव के पिता ने तमाम मुश्किलों के बावजूद बेटी का सपना साकार किया है। वे खुद घर-घर जाकर दूध बेचते और बाकी वक्त झुग्गी में एक छोटी से किराना दुकान चलातें है। राधा यादव के पास पढ़ने के लिए भी पैसे नहीं थे और कोचिंग का फीस भी बहुत था साथ ही किट खरीदने के लिए वे कई लोगों से उधार लिए थे और आज की डेट में राधा यादव एक मशहूर महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपना इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है और अपने पिता का नाम रोशन किया।

3. हरलीन देओल

हरलीन देओल एक मशहूर क्रिकेटर है, वे बहुत ही परिश्रमी लड़की है और अपने जीवन की शुरुवात बहुत ही परेशानियों के साथ की है। उनके पिता बिजनेसमैन हैं और भाई डॉक्टर। हरलीन देओल हॉकी, फुटबॉल और बास्केटबॉल भी खेलती थी। वे क्रिकेट खेलना  8 साल की उम्र में गली से शुरू किया‌ और फिर अगले ही साल नेशनल स्कूल टीम में सिलेक्ट हो गईं। 

4. झूलन गोस्वामी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मेंबर झूलन गोस्वामई बहुत ही परिश्रमी और हार्ड वर्किंग लड़की है। आज के समय में भले ही मिताली राज टीम की कप्तान हों लेकिन उनसे पहले झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं। झूलन गोस्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 से ज्यादा ओवर लेने वाली दुनिया की इकलौती गेंदबाज हैं। जन्मी झूलन का जन्म बंगाल में हुआ है और उनके पिता निशित गोस्वामी इंडियन एयरलाइंस में काम करते हैं  और आज के समय वे इंडियन क्रिकेट टीम की मशहूर गेंदबाज है।

5. तान्या भाटिया

तान्या भाटिया ने योगराज और आरपी सिंह से ट्रेनिंग ली‌ है। 11 की उम्र में वे अंडर 19 के बॉलर्स का उन्होंने सामना किया है। और वे ऑस्ट्रेलिया में पांचवी बार महिला टी-20 वर्ल्डकप जीत लिया है। तान्या भाटिया टीम इंडिया फाइनल के पहले अपराजेय रही थी।‌ बहुत ही मशहूर महिला क्रिकेटर थी आज भी उनका नाम इंडस्ट्री में काफी फेमस है।

अगला आर्टिकल