/hindi/media/post_banners/pRMSRhpvDlxX3jSWRfnq.jpg)
बहुत से लोग यह बातें करते हैं कि फलों को खाने का बेस्ट समय यह है या कोई और। यहां तक कि ऑनलाइन आर्टिकल भी इस तरह के दावे करते हैं। लेकिन सच तो यह है कि फलों को खाने का कोई भी बेस्ट टाइम नहीं है। और फलों को खाने का हर टाइम बेस्ट भी है। कुछ लोगों को भ्रम है कि जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है या फिर जो डायबिटीज से पीड़ित हैं वे अगर टाइमिंग के हिसाब से फ्रूट का सेवन करें तो यह इनके लिए लाभकारी होगा।
लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होता है। आप फ्रूट्स का सेवन दिन के किसी भी समय कर सकते है। ऑनलाइन ऐसे दावे किए जाते हैं कि खाली पेट फल खाने से फायदे होते हैं या फिर रात के समय कोई फल खाने से नुकसान हो सकता है। लेकिन यह सभी दावे गलत है। इन बातों को सही साबित करने के लिए कोई भी पक्का सबूत नहीं है।
क्या रात को फ्रूट्स का सेवन करना है सही?
एक मिथ यह भी है कि रात को सोने से पहले फ्रूट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपकी स्लीपिंग साइकिल में बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। लेकिन सच तो यह है कि किसी भी और तरह के प्रोसैस्ड फूड खाने के बजाय फ्रूट्स खाना ज्यादा लाभदायक होता है।
यह हमारी स्लीपिंग साइकिल में कोई भी बाधा उत्पन्न नहीं करते हैं और यह रेगुलर बिना रुकावट के चलती रहती है। लेकिन इसके अलावा भी फ्रूट्स के और भी कई फायदे हैं।
रात को फ्रूट्स खाने के फायदे -
1. रात को सोने से पहले केला खाने से हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह पोटेशियम से भरपूर होता है जो रात को लेग क्रैंपिंग से भी राहत दिलाता है।
2. हमें मैग्नीशियम से भरपूर फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। यह हमारी थकान को कम कर देते हैं और हमारे दिमाग को आराम देते हैं।
खाली पेट फ्रूट्स खाने चाहिए
बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि खाने के साथ फ्रूट्स का सेवन करने से हमारी पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है। खाना पेट में एक जगह जाकर बैठ जाता है और पचने में बहुत समय लेता है। इससे गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं।
लेकिन सच तो यह है कि फ्रूट्स में फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। यह हमारी पाचन क्रिया में मदद करता है। फाइबर हमारे संतुलित भोजन का अहम भाग होता है। इसलिए इसका सेवन बहुत जरूरी है। धीमी गति से पाचन होने से पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है।