Parenting Tips: जाने बच्चों के साथ समय बिताने के क्रिएटिव तरीके क्या हो सकते है ?

बच्चो के साथ रचनात्मक समय बीताना बहुत जरूरी है इससे उनकी इमेजिनेशन पावर बढ़ती है। जहाँ एक तरफ इससे वो काफी कुछ सीखते है वहीं उनके सोचने समझने की क्षमता भी मजबूत होती है।

author-image
Simran Kumari
New Update
How To Support Your Children In Their Career Choices

Know what can be the creative ways to spend time with children: आजकल के इन व्यस्त दिनचर्या में पेरेंट्स को बच्चों के साथ समय बिताने का बहुत कम वक्त ही मिल पाता है। जहां एक तरफ माता पिता अपने घर और ऑफिस के काम में व्यस्त रहते है वहीं बच्चे भी अपने स्कूल और दोस्तों में ज्यादा उलझे हुए रहते है। ऐसे में बच्चों के साथ मिलने वाला थोड़ा सा समय केवल खेल और पढ़ाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए। माता पिता को इस समय का उपयोग बच्चों की क्रिएटिविटी और इमेजिनेशन को बढ़ावा देने के लिए करना चाहिए। इसके लिए आप उनके साथ की कुछ मजेदार और क्रिएटिव एक्टिविटी कर सकते है। आइए जानते है बच्चों के साथ क्रिएटिव तरीकों से समय कैसे बिताए?

Advertisment

 जाने बच्चों के साथ समय बिताने के क्रिएटिव तरीके क्या हो सकते है ?

1. माइंडफुल गेम्स खेले

बच्चों के साथ पजल या बोर्ड गेम खेलना उनके दिमागी विकास को तेज कर सकता है। ये ऐसी एक्टिविटी है जिसमें बच्चा दिमाग लगाता है, और जिससे उनकी प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स भी बढ़ती है।

Advertisment

2.DIY आर्ट और क्राफ्ट एक्टिविटी करे

बच्चों के साथ मिलकर DIY क्राफ्ट करे। इससे उनकी इमेजिनेशन का विकास होगा। आप बच्चों के साथ मिलकर क्राफ्ट के लिए वेस्ट में पड़ी चीजों, अलग अलग रंगो और पेपर्स से कुछ क्रिएटिव बनाए। आप घर में पड़े पुराने अखबार या प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल कर सकते है। इससे वो वेस्ट में बेस्ट खोजना सीखेंगे।

3.गार्डेनिंग करे 

Advertisment

बच्चों के साथ गार्डेनिंग करना एक मजेदार अनुभव हो सकता है। उन्हें छोटी मोटी जिम्मेदियां दे जैसे पौधों में पानी डालना, समय समय पर उनकी छटाई करना। उन्हें नेचर वॉक पर ले जाए। इससे वो पर्यावरण से जुड़ी चीजें सीखते है साथ ही ये उन्हें प्रकृति के और करीब लाता है।

4. कहानी सुनाए 

बच्चों को कहानी सुनना उनके अंदर एक नई कल्पना लाता है। उन्हें कहानी सुनाए या उनसे कहानी पढ़ने को कहे। इससे उनमें कल्पना और रचनात्मकता का विकास होगा और साथ ही भाषा का ज्ञान भी बढ़ेगा।

Advertisment

5.कुछ साथ पकाए

बच्चों के साथ मिलकर खाना बनाए। उन्हें छोटे मोटे काम दे जैसे सब्जी को धोना, कुछ मिलाना और मजेदार ढंग से सिखाए। इससे वो किचेन के काम सीखेंगे और रचनात्मक बनेंगे।



children Spend Time