Advertisment

Famous Female Dancers: 5 फेमस प्रोफेशनल विमेन डांसर और कोरियोग्राफर

कलाकार: बॉलीवुड डांस को दुनिया भर में फेमस करने वाले डांसर्स किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। भारत में अब तक तमाम ऐसे डांसर और कोरियोग्राफर हो चुके हैं जिन्होंने डांस को नई ऊँचाइयाँ दी हैं। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Famous Female Dancers (TOI)

5 Most Famous Professional Female Dancers And Choreographers Of Bollywood (Image Credit - TOI)

Famous Female Dancers: भारत में डांस बहुत ही पुराने समय से बहुत फेमस है। यह बहुत ही पुरानी परम्परा है। भरतनाट्यम सहित तमाम भारतीय नृत्य दुनिया भर में फेमस हैं। बॉलीवुड डांस आज के समय में दुनिया भर में फेमस है लेकिन बॉलीवुड के डांस को दुनिया भर में फेमस करने वाले डांसर्स भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। भारत में अब तक तमाम ऐसे डांसर और कोरियोग्राफर हो चुके हैं जिन्होंने डांस को नई ऊँचाइयाँ दी हैं। आज कल कोरियोग्राफर फिल्मों में गानों की कोरियोग्राफी करते हैं जिसके चलने फ़िल्में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। बॉलीवुड में वर्तमान में तमाम ऐसे कोरियोग्राफर हैं जो सेलेब्रिटीज के रूप में जाने जाते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही महिला कोरियोग्राफ़र्स के बारे में -  

Advertisment

जानिए कौन हैं बॉलीवुड की 5 प्रोफेशनल वीमेन डांसर और कोरियोग्राफर

1. फराह खान

फराह खान न केवल एक बेहद प्रशंसित कोरियोग्राफर हैं बल्कि एक सक्सेसफुल फिल्म डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने एक कोरियोग्राफर के रूप में अपना करियर स्टार्ट किया और अपने इनोवेटिव डांस मूव्स और सीक्वेंस के लिए जल्द ही अपनी पहचान बना ली। फराह खान ने बॉलीवुड फिल्मों में कई पॉपुलर गानों की कोरियोग्राफी की है, जिनमें "दिल से" फिल्म का "छैया छैया" और "दबंग" फ़िल्म का "मुन्नी बदनाम हुई" शामिल हैं। उन्हें अपनी कोरियोग्राफी के लिए कई अवॉर्ड मिले हैं और उन्होंने "मैं हूं ना" और "ओम शांति ओम" जैसी फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है।

Advertisment

2. वैभवी मर्चेंट

वैभवी मर्चेंट बॉलीवुड में अपनी क्रिएटिव और डायनैमिक कोरियोग्राफी के लिए फेमस हैं। वह कोरियोग्राफर्स की फैमिली से आती हैं। उनके काम में ट्रेडिशनल और कंटेंपरेरी डांस स्टाइल्स का एक परफेक्ट मिश्रण देखने को मिलता है। वैभवी ने कई हिट गानों की कोरियोग्राफी की है, जिनमें "बंटी और बबली" का "कजरा रे" और "धूम 2" का "धूम अगेन" शामिल हैं। हाल ही में आई शाहरुख ख़ान की फिल्म पठान के बेहद पसंद किए जाने वाले गाने “बेशरम रंग” को कोरियोग्राफ किया है। उनका टैलेंट और आर्टेस्टिक अप्रोच ने इंडस्ट्री में उन्हें पहचान और प्रशंसा दिलाई है।

3. गीता कपूर

Advertisment

गीता कपूर एक बेहद प्रशंसित बॉलीवुड कोरियोग्राफर हैं उन्हें रियलिटी डांस शो "डांस इंडिया डांस" के जज करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई फेमस डांसर्स को ट्रेन किया है और बॉलीवुड के कई गानों की कोरियोग्राफी की है। गीता कपूर की कोरियोग्राफी "राम-लीला" से "नगाड़ा संग ढोल" और "धूम 3" से "कमली" जैसी फिल्मों में देखी जा सकती है।

4. स्नेहा कपूर

स्नेहा कपूर एक कंटेंपरेरी डांसर और कोरियोग्राफर हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने "स्टूडेंट ऑफ द ईयर" और "ऐ दिल है मुश्किल" जैसी फिल्मों में गानों की कोरियोग्राफी की है। स्नेहा कपूर ने फ्लूइड और एक्सप्रेसिव डांस स्टाइल ने ऑडिएंस और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स दोनों से सराहना प्राप्त की है।

5. शक्ति मोहन

शक्ति मोहन को रियलिटी डांस शो "डांस इंडिया डांस" से एक कंटेंपरेरी डांसर के रूप में पहचान मिली। उन्होंने "पद्मावत," "नवाबजादे," और "शुभ मंगल ज्यादा सावधान" जैसी बॉलीवुड फिल्मों के गानों की कोरियोग्राफी की है।पिछले साल 2022 में रिलीज़ हुई रणबीर कपूर की फ़िल्म शमशेरा में उन्होंने कोरियोग्राफी की है।शक्ति मोहन की कोरियोग्राफी में अक्सर कठिन मूवमेंट्स, एक्सप्रेशंस और कंटेंपरेरी और क्लासिकल डांस स्टाइल्स को  शामिल किया जाता है।

Famous Female Dancers Female Dancers वीमेन डांसर कोरियोग्राफर
Advertisment