Famous Actresses Of South Industry: साउथ की सबसे फेमस एक्ट्रेसेज

कलाकार: बॉलीवुड की तरह ही साउथ की एक्ट्रेसेज भी बहुत ज्यादा सुन्दर होती हैं। हालाँकि साउथ इंडस्ट्री इतनी ज्यादा फेमस नही है लेकिन फिर भी एक्ट्रेसेज की बात की जाये तो वे दुनिया भर में अपनी ख़ूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में -

author-image
Priya Singh
New Update
 Famous Actresses Of South Industry

Most Famous Actresses Of South Industry ( Image Credit - JanBharat Times )

Famous Actresses Of South Industry: बॉलीवुड के तमाम एक्टर और एक्ट्रेसेज दुनिया भर में फेमस हैं बॉलीवुड दुनिया की फेमस फिल्म इंडस्ट्री है लेकिन साउथ की फिल्म इंडस्ट्री इतनी भी ज्यादा फेमस नहीं है। फिर भी साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेज और एक्टर्स दुनिया भर में फेमस हैं। साउथ की एक्ट्रेसेज ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। पिछले कुछ समय में उनके चाहने वालों की संख्या भी बढ़ी है। दक्षिण भारत के लोगों को अक्सर उनकी डल स्किन कलर के लिए जाना जाता है लेकिन वहां की एक्ट्रेसेज अपनी सुन्दरता के लिए ख़ास तौर पर जानी जाती हैं।

आइये जानते हैं साउथ इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेज के बारे में

1. रश्मिका मंदाना

Advertisment

रश्मिका मंदाना का जन्म 1996 में कर्नाटक में हुआ था। रश्मिका अपनी फ़िल्म ‘डियर कॉमरेड’ बहुत ही ज्यादा फेमस हुईं। वह 2014  की टाइम्स फ्रेश फेस ऑफ इंडिया की विनर थीं, जिसके बाद रश्मिका ने कन्नड़ सिनेमा में आई  फिल्म किरिक पार्टी के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

2. सामंथा रूथ प्रभु

सामंथा के पिता एक तेलुगु थे जबकि उनकी मां मलयाली थीं। एक मिश्रित क्षेत्रीय पृष्ठभूमि होने के बाद भी उनका मानना है कि "वो एक तमिलियन हैं।" सामंथा ने हाल ही में आई वेब सीरीज़ "द फैमिली मैन 2" से हिंदी टीवी में डेब्यू किया, जहां सभी ने शो में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा। सामंथा को नंदी, सिनेमा, और  साउथ फिल्मफेयर जैसे कई अवार्ड्स मिले हैं।

3. तमन्ना भाटिया

तमन्ना ने तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड की फेमस फिल्मों में भी एक्टिंग की है। तमन्ना का जन्म मुंबई में एक सिंधी हिंदू फैमिली में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘चांद सा रौशन चेहरा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जो कि एक फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद वह साउथ इंडस्ट्री में चली गईं जहां उनकी सुंदरता के साथ ही साथ एक्टिंग को भी खूब सराहा गया।

4. श्रेया सरन

Advertisment

श्रेया सरन अपनी फिल्म शिवाजी के लिए जानी जाती हैं। तेलुगु फिल्म ‘इष्टम’ से उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 2018 में उन्हें गौतमीपुत्र सतकर्णी फिल्म के लिए तेलुगु इंडस्ट्री में संतोषम फिल्म पुरस्कारों के लिए सबसे लोकप्रिय पुरस्कारों में से एक बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था।

5. कीर्ति सुरेश

कीर्ति सुरेश चेन्नई से हैं। कीर्ति सुरेश ने फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया और उसके बाद एक्ट्रेस बन गईं। उनकी मां मेनका भी एक एक्ट्रेस हैं और उनके पिता एक डायरेक्टर हैं। उन्होंने गीतांजलि (2000) नाम की एक मलयाली फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की। उन्हें उनकी फिल्म महानती के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और   साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

6. अनुष्का शेट्टी

अनुष्का शेट्टी का जन्म कर्नाटक में हुआ। अनुष्का ने 2005 से एक तेलुगु फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, उनकी फिल्म विक्रमारकुडु (2005) उनके एक्टिंग करियर के लिए जबरदस्त साबित हुई। उसके बाद उन्होंने कई  और फिल्में की और साउथ इंडस्ट्री में 50 से ज्यादा  फिल्मों में काम किया। उन्हें तीन फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। अनुष्का भारत में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं।

साउथ इंडस्ट्री मशहूर एक्ट्रेसेज Famous Actresses South Industry