Advertisment

Shehnaaz Gill: रीऐलिटी टीवी शो से स्टार्डम तक का सफर

शहनाज़ गिल का नाम तो आप सबने सुना होगा। बिग बॉस 13 की सबसे चहीती कन्टेस्टेंट रहने वाली शहनाज़ आज पूरी दुनिया की पसंदीदा बन गई हैं। टेलीविजन शो से लेकर स्टारडम की चमकदार ऊंचाइयों की उनकी यात्रा एक मनोरम कहानी है जिसने पूरे देश के दिलों को छू लिया है।

author-image
Pratibha Murmu
New Update
Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill From Reality TV Show To Stardom (Image Credit: Radio City)

Shehnaaz Gill From Reality TV Show To Stardom: शहनाज़ गिल का नाम तो आप सबने सुना होगा। बिग बॉस 13 की सबसे चहीती कन्टेस्टेंट रहने वाली शहनाज़ आज पूरी दुनिया की पसंदीदा बन गई हैं। रियलिटी टेलीविजन की साधारण शुरुआत से लेकर स्टारडम की चमकदार ऊंचाइयों तक की उनकी यात्रा एक मनोरम कहानी है जिसने पूरे देश के दिलों को छू लिया है।

Advertisment

उनकी पहले की ज़िंदगी 

वह 27 जनवरी 1993 को पंजाब में जन्म ली थी। उनको एक्टिंग और गाने का काफी शौक है और बचपन से ही उन्होंने एक्टर बनने का सपना देखा था। आज वह भारतीय एक्ट्रेस, सिंगर और मॉडल हैं जो पंजाब और हिन्दी टेलिविज़न और फिल्म में काम करती हैं। उन्होंने अपने मौडलिंग करिअर की शुरुआत 2015 के म्यूजिक विडिओ "शिव दी किताब" से की। 2017 मे उन्होंने पञ्जाबी फिल्म "सत श्री अकाल इंग्लैंड" से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की। 2019 मे उन्होंने बिग बॉस 13 मे भाग लिया जहाँ वो तीसरे पॉजिशन में आईं। 

बिग बॉस 13 टर्निंग पॉइंट 

Advertisment

शहनाज़ गिल ने "बिग बॉस" के घर में एक अनजान चेहरे के रूप में प्रवेश किया था, लेकिन अपने जीवंत व्यक्तित्व और स्पष्ट व्यवहार के साथ उन्होंने जल्द ही अपनी जगह बना ली। उनकी प्यारी हरकतों, भावनात्मक क्षणों और अनफ़िल्टर्ड प्रामाणिकता ने उन्हें दर्शकों और साथी प्रतियोगियों दोनों का प्रिय बना दिया। शहनाज़ की मासूमियत और दुस्साहस के अनूठे मिश्रण ने उन्हें शो में एक असाधारण प्रतियोगी बना दिया। "बिग बॉस" में उनका एक साथी प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका काफी अच्छा रिश्ता था। उनकी केमिस्ट्री चर्चा का विषय बन गई, जिससे उन्हें प्यारा उपनाम 'सिडनाज़' मिला। प्रशंसक उनकी दोस्ती से काफी खुस हो गए, जो खेल की सीमाओं को पार कर गई।  

बिग बॉस 13 के बाद 

बिग बॉस के घर मे लाखों का दिल जीतना तो बस एक शुरुआत था। उनके लिए काफी अवसर के दरवाजे खुल गए। वह म्यूजिक इंडस्ट्री की दुनिया में गईं जहाँ उनका पहला म्यूजिक "भूला दूंगा" आया जो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ था और यह लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था। शहनाज़ के और कई गाने आए जैसे "कह गई सॉरी" और "शोना शोना"। शहनाज़ के सभी गानों को लोगों द्वारा बहुत प्यार मिला। वह सोशल मीडिया में भी काफी छायी रहीं जहाँ उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पर्सनल और प्रोफेशनल अपडेट करती हैं और अपने फेंस से भी जुड़ती हैं।

Shehnaaz Gill
Advertisment