Birthday Special: सरोज खान के जन्मदिन पर जानें उनकी लाइफ स्टोरी

तम्मा तम्मा, चने के खेत में, तू चीज बड़ी है मस्त मस्त और भी बहुत से फेमस हिंदी बॉलीवुड गानों की कोरियोग्राफी करने वाली बेहतरीन लाजवाब डांसर सरोज खान का जन्म 22 नवम्बर 1948 को मुंबई में हुआ था। आज इनके जन्मदिन पर आइये जानते हैं इनकी लाइफ स्टोरी।

author-image
Priya Rajput
New Update
Saroj Khan

Saroj Khan Life Story On Her Birthday(Image Credit: Pinterest)

Saroj Khan Life Story On Her Birthday: सरोज खान एक बेहतरीन डांसर जिन्होंने बॉलीवुड के लगभग सभी अभिनेता हों या अभिनेत्री सभी को अपनी उंगलियों के इशारों पर नचाया है। इन्होंने माधुरी दीक्षित, श्री देवी, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, गोविंदा जैसे बेस्ट एक्टर्स को भी कोरियोग्राफी कराई है। इन्होंने अपने डांसिंग करिअर में खूब नाम कमाया लेकिन इनकी निजी जिंदगी कठिनाइयों से भरी हुई थी। आज इनके जन्मदिन पर जानते हैं सरोज खान की लाइफस्टोरी।

सरोज खान के जन्मदिन पर जानें उनकी लाइफ स्टोरी

1. जन्म

Advertisment

सरोज खान का जन्म 22 नवम्बर 1948 को मुंबई शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम किशनचंद् सद्धु और माता का नाम नोनी सद्धु था। इनका वास्तविक नाम निर्मला नागपाल था।

2. तीन साल की उम्र में शुरू किया काम

मात्र तीन साल की उम्र में इन्होंने डांसिंग में करिअर बनाने की शुरुआत की। इन्होंने अपने गुरु सोहलाल से डांस सीखा। पहले ये बैकग्राउंड डांस किया करती थी। 13 साल की उम्र में इन्होंने अपने गुरु सोहलाल से जो इनसे उम्र में 30 साल बड़े थे, शादी कर ली। उस समय सोहलाल कके पहली शादी से 4 बच्चे थे। लेकिन ये बात सरोज खान को नहीं पता थी। सरोज खान के सोहलाल से 3 बच्चे हुए जिनमें से एक ज़्यादा जी न सका। सरोज खान को उनके पति का जब सच पता चला तो उन्होंने तलाक़ ले लिया और दोनों अलग हो गये। सरोज खान ने अपने बच्चों का लालन-पालन अकेले किया। शुरू में परेशानियाँ आई लेकिन ये हार नहीं मानी और खुद को उस मुकाम पर ला खड़ा किया जहाँ आज इन्हें पूरी दुनिया जानती है।

3. बेस्ट कोरियोग्राफर बनने का सफर

1974 में आई फिल्म 'गीता मेरा नाम' में सरोज खान ने कोरियोग्राफी की जिसके बाद इनकी किस्मत का सिक्का चमका और एक के बाद एक लगातार कई गानों की क्रियोग्राफी करती रहीं और ये सभी गाने खूब हिट हुए। इन्होंने बेटा, बाज़ीगर, मिस्टर इंडिया, तेज़ाब, चांदनी और बहुत सी फिल्मों में कोरियोग्राफी की। इनके काम पूरे देश- विदेश में विख्यात है। ये बॉलीवुड की बेस्ट कोरियोग्राफर के रूप में जानी हैं। आज भी इनके जाने के बाद इनकी जगह कोई नहीं ले सकता 'शी वॉस् वन एंड ऑनली'।

4. सम्मान और पुरस्कार

Advertisment

सरोज खान को इनकी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए तीन बार नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है इसके अलावा ये आठ फिल्मफेयर पुरस्कार पाने वाली बेस्ट कोरियोग्राफर हैं।

Birthday Special सरोज खान Saroj Khan Life Story