Advertisment

Glowing skin : 5 एक्यूप्रेशर पॉइंट्स जो देते हैं चेहरे को ग्लो

महिलाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए बहुत तरीके अपनाती हैं और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं पर नेचुरली कुछ ऐसे तरीके अपनाए जा सकते हैं जो की चेहरे को ग्लो देते हैं।आईए जानते हैं कुछ ऐसे एक्यूप्रेशर पॉइंट्स जो चेहरे पर ग्लो देने का काम कर सकते हैं।

author-image
Anshika Pandey
New Update
5 Accupressure Points For Glowing Face

एक्यूप्रेशर पॉइंट्स जो देते है चेहरे को ग्लो ( Image Credit : Pinterest )

5 Accupressure Points For Glowing Face महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए बहुत तरीके अपनाती हैं और प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी जरूरी है पर नेचुरली भी कुछ ऐसे तरीके अपनाए जा सकते हैं जो की चेहरे को ग्लो देते हैं। हमारी बॉडी में बहुत से एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं। एक्यूप्रेशर यानी शरीर के कुछ ऐसे पॉइंट्स जिन पर प्रेशर क्रिएट करने से बॉडी के कई सारे फंक्शंस को ठीक कर सकते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाते हैं। पुराने समय में इसका उपयोग रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता था। आईए जानते हैं कुछ ऐसे ही एक्यूप्रेशर पॉइंट्स जो चेहरे पर ग्लो देने का काम कर सकते हैं। 

Advertisment

5 एक्यूप्रेशर पॉइंट्स जो देते है चेहरे को ग्लो

1. नाक के बगल

नाक के दोनों तरफ बगल यह एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं ।जिन पर हल्के हाथों से मसाज करने से Inhaling प्रॉब्लम और नाक जाम जैसी दिक्कतें भी दूर होती हैं। साथ ही चेहरे को ग्लो देने का भी काम करता है।

Advertisment

2. कान 

चेहरे को ग्लोइंग बनाने में ईयर मसाज बहुत ही फायदेमंद होता है। ईयर लोब्स और कानों के पीछे मसाज करने से चेहरा ग्लोइंग और खूबसूरत बनता है। हल्के हाथों से कानों पर पूरे तरीके से मसाज करें। हमारे कानों पर दो एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं मसाज से वह एक्यूप्रेशर पॉइंट पर प्रेशर बनता है।

3. माथे के बीच

Advertisment

माथे की बिलकुल बीच एक्यूप्रेशर पॉइंट होता है। यहीं पर महिलाएं बिंदी भी लगती हैं। यह एक्यूप्रेशर पॉइंट को थर्ड आई चक्र भी बोलते हैं। यहां मसाज करने से फेस ग्लोइंग बनता है और साथ ही माइग्रेन और सर दर्द जैसी दिक्कत भी दूर हो सकती है।

4. टेम्पल्स यानी कनपटी

माइग्रेन की दिक्कत अक्सर कनपटी या टेंपल्स वही आती है। यहां मसाज करने से माइग्रेन की दिक्कत दूर होती है। साथ ही फेस में ब्लड फ्लो को भी बढ़ाता है। जिससे चेहरा ग्लोइंग और खूबसूरत बनता है।

Advertisment

5. चिन 

होठों के नीचे चिन यानी ठुड्ढी पर मसाज करने से चेहरे पर ग्लो आता है और पिगमेंटेशन भी दूर हो सकता है। ठुड्ढी से थोड़ा नीचे जौ लाइन पर मसाज करने से भी डबल चिन की समस्या दूर होती है और जौ लाइन शार्प होती है।

glowing skin
Advertisment