Curly Hair: कर्ली हेयर मैनेज करने के 5 आसान टिप्स

बालों की पहचान उनके बनावट से होती है और कैसे उन्हें संभाला जाता है। अगर आप अपने बाल के हिसाब से उनका ध्यान नहीं रखते तो उनकी शोभा खराब हो जाती हैं।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Curly hairr

Curly hairr Photograph: (Freepik)

5 easy tips for managing curly hair: कर्ली हेयर अपने आप में ही बहुत खूबसूरत होते हैं और उनकी सुंदरता और बढ़ जाती है जब उन्हें ठेक से संभाला जाए। घुंघराले बालों को अक्सर सीधे बालों की तरह ही ट्रीट किया जाता है जिनसे उनका स्ट्रक्चर खराब हो जाता है। पहले तो लोग इस टाइप के बालों को मुसीबत मानते थे क्योंकि इन्हें संभालना आसान काम नहीं और सीधे बालों की तरह इनमें भी कंघी कर देने के कारण ये फूल जय करते हैं और अजीब लगते हैं जो इन्हें न पसंद करने का एक कारण बन गया था। तो चलिए देखते हैं आपकी प्राकृतिक खूबसूरत बालों को और खूबसूरत कैसे बनाया जाए उन्हें सवार के। 

Advertisment

कर्ली हेयर मैनेज करने के 5 आसान टिप्स

1. हेयर मास्क का इस्तेमाल करें

हमारे स्कैल्प में नेचुरल ऑयल बनता है जो स्कैल्प से नीचे बालों में आता है पर क्योंकि कर्ली बालों का पैटर्न अलग होता है तो नेचुरल ऑयल बालों की टिप्स तक नहीं पहुंच पाता और वे रूखे रह जाते हैं। इससे बचने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे बालों में मॉइश्चर बना रहे और वे रूखे न हो।

Advertisment

2. रोज़ कंघी न करें

कर्ली बालों की बनावट सीधे बालों से एकदम अलग होती है तो इन्हें सीधे बालों से अलग हो ट्रीट किया जाना चाहिए। कर्ली बाल एक दूसरे से जुड़े रहने के कारण सुंदर लगते हैं पर अगर कंघी के दिया जाए तो सारे बाल अलग अलग हो जाते हैं जिसके कारण फूले और बिखरे हुए लगते हैं। घुंघराले बालों में कंघी केवल तेल लगाते समय और बालों को धोते समय करें।

3. बालों को बांध के रखें 

Advertisment

बालों को खुला रखने से आपस में उलझने का डर रहता है जिससे बाद में बालों को सुलझाते वक्त बाल और टूटते हैं। रात में सोते समय बालों को सिल्क या सैटिन बोनेट (कर्ली बालों के लिए कवर) में कवर कर लें या जुड़ा बना कर सोएं। दिन में कही बाहर जाते समय धूल मिट्टी से बचाने के लिए स्कार्फ या कैप का इस्तेमाल करें।

4. हेयरस्टाइल्स का सहारा लें

कर्ली बाल तो अपने आप में ही बहुत सुंदर होते हैं पर उनकी सुंदरता और बढ़ाने और उन्हें संभालने में आसान बनाने के लिए हेयरस्टाइल्स की मदद ली जा सकती है। बालों को लूस ब्रेड (गुथी हुई चोटी) में बांध लें या ढीला जुड़ा बनाले, दोनों साइड के थोड़े बालों को पीछे ले जाकर कल्चर लगाएं, सारे बालों को एकता करके पोनीटेल बनालें।

Advertisment

5. रेगुलर ट्रिमिंग करवाएं 

महीने या एक साल में रेगुलर ट्रिमिंग करवाते रहना चाहिए इससे जो पुराने और रूखे बाल हैं वो निकल जाएंगे और बाल बाउंसी और सुंदर लगेंगे। बाल कटवाने से न सिर्फ दो मुंह बाल जाते हैं बल्कि बालों का शेप भी बना रहता है। दो मुंह बालों के कारण बालों का झड़ना भी बढ़ जाता है जो बाल कटवाने से दूर हो जाता है।

 

Advertisment

 

 

 

Advertisment

 

 

 

Advertisment

 

 

 

Curly Hair ट्रिमिंग बालों