Dark Underarm: डार्क अंडरआर्म से छुटकारा पाने के 5 तरीके

डार्क अंडरआर्म देखने में बिल्कुल अच्छे नहीं लगते। ऐसे में हम इनको छिपाने के लिए हॉफस्लीव पहनना अवॉयड करने लगते है। क्या आप भी इसी समस्या से परेशान है तो इस आर्टिकल में डार्क अंडरआर्म से छुटकारा पाने के 5 तरीके बताए गए है आइए जानते है।

author-image
Simran Kumari
New Update
Dark Underarm tips

Photograph: (Freepik )

5 Ways To Get Rid Of Dark Underarms: गर्मियां आ चुकी है। ऐसे में हमें बिना स्लीव के कपड़े पहनने का मन करता है। लेकिन गर्मियों में डार्क अंडरआर्म एक आम समस्या बन जाती है। ये देखने में अच्छे नहीं लगते और इससे हमें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम हॉफ स्लीव के कपड़े पहनना अवॉयड करने लगते है। ये कई कारणों से होता है, जैसे – बार बार शेविंग करने केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने , टाइट कपड़े पहनने या अंडरआर्म्स में रगड़ के कारण भी अंडरआर्म का रंग काला पड़ सकता है। ऐसे में इस आर्टिकल में कुछ ऐसे आसान टिप्स बताए गए है जिसकी मदद से आप आसानी से डार्क अंडरआर्म से छुटकारा पा सकते है, आइए जानते है।

Advertisment

डार्क अंडरआर्म से छुटकारा पाने के 5 तरीके

1. बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में पानी मिलकर एक पेस्ट तैयार करे। इसे अंडरआर्म पे लगा कर लगभग 10 से 15 तक छोड़ दे। उसके बाद इसको पानी से धो ले। ये नेचुरल स्क्रब का कम करेगा और स्किन को एक्सफोलिएट करेगा। ये अंडरआर्म की डेड स्किन को निकालने में मदद करेगा। जिससे अंडर आर्म साफ दिखेंगे।

Advertisment

2.नींबू का रस

नींबू के रस को अंडरआर्म पर कॉटन की सहायता से हल्के हाथ से लगाए या इसकी जगह आप कटे हुए नींबू को भी रगड़ सकते है। इसको 10 से 15 मिनट तक छोड़ दे और फिर ठंडे पानी से धो ले। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड डार्क अंडरआर्म को हल्का करने मददगार होगा।

3. एलोवेरा

Advertisment

एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है। ये काले अंडरआर्म्स को कम करने में मददगार होगा। एलोवेरा जेल या एलोवेरा के पल्प को डार्क अंडरआर्म पर लगा कर 10 मिनट तक लगा रहने दे, फिर ठंडे पानी से धो ले। ये अंडरआर्म की स्किन को हल्का बनाएगा। 

4. कॉफी 

कॉफी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को हल्का करने में मददगार है। कॉफी पाउडर को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं या कॉफी पाउडर, टूथपेस्ट, गुलाब जल और हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं, अंडरआर्म्स पर लगाएं, 10 मिनट बाद धो लें। इससे आपके अंडरआर्म 

Advertisment

5. आलू

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आलू का इस्तेमाल एक बेहतरीन उपाय है क्योंकि इसमें ब्लीचिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो त्वचा को हल्का करने में मदद करते हैं। कटे हुए आलुओं को अंडरआर्म पर कुछ देर तक रगड़े और लगभग आधे घंटे के लिए छोड़ दे। इससे डार्क अंडरआर्म हल्के होंगे।

Dark Underarms Rid गर्मियां अंडरआर्म अंडरआर्म्स