/hindi/media/media_files/2025/02/16/150ivhbVKKIsRKzAuMZl.png)
Credit: (Pinterest )
Do You Know These Benefits Of Home Made Kajal For Eyes? काजल आँखों की सुंदरता और शोभा में चार चांद लगाने का काम करता है। भारत में दादी और नानी छोटे बच्चों की आंखों में रोजाना घर का बनाया काजल लगाती हैं जो आंखों की देखभाल करके उन्हें कई तरह की समस्याओं से दूर रखता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर का बना काजल हर उम्र में लगाया जा सकता है। ये बाजारों में मिलने वाले महंगे और केमिकल वाले काजल के मुकाबले प्राकृतिक, सस्ता और लाभदायक होता है। आज हम आपको बताएंगे घर पर बने काजल को लगाने से आपकी आंखों में क्या फायदे होते हैं।
घर के काजल के फायदे
1. आंखों की दृष्टि तेज होती है
घर पर काजल प्राकृतिक चीजों से बनाया जाता है जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। इस काजल को घी, कपूर, नारियल और बादाम का तेल आदि से बनाया जाता है जो आंखों को पोषण देने और देखने की क्षमता को तेज करने में मदद करते हैं।
2. डार्क सर्कल कम होते हैं
घर के बने काजल में प्राकृतिक तेलों और देसी घी का इस्तेमाल होता है जिनमें विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन E और देसी घी आंखों को पर्याप्त नमी देकर इन्हें स्वस्थ बनाता है और डार्क सर्कल भी कम करता है।
3. आंखों को ठंडक मिलती है
वैसे तो इस काजल में मौजूद नारियल तेल और घी ही आंखों को ठंडक पहुंचाने का काम कर देते हैं। लेकिन इसमें इस्तेमाल किया गया कपूर आंखों की गर्मी को कम करके उन्हें ठंडक देता है और रिलेक्स करता है।
4. आंखों में सूखापन नहीं होता
कई लोगों को आंखों में सूखापन महसूस होता है, जिसे Dry Eye Syndrome भी कहते हैं। घर पर बना काजल घी, नारियल तेल और बादाम तेल से बने होते हैं जो इस समस्या को ठीक करने में मदद करता है। इससे आंखों में जलन और खुजली की भी समस्या नहीं होती।
5. एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर
घरेलू और प्राकृतिक सामग्रियों से बनाए जाने की वजह से घर का काजल केमिकल मुक्त होता है और इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो आंखों को संक्रमण और बैक्टीरिया से बचाने में मदद करते हैं।
घर पर बना काजल आंखों के लिए जितना सुरक्षित होता है, उतना ही आंखों को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। यह काजल प्राकृतिक सामग्रियों से बनाया जाता है और केमिकल रहित होता है, साथ ही आयुर्वेद में भी घर पर बनाए काजल को महत्वपूर्ण, सुरक्षित और प्राकृतिक गुणों से भरपूर माना गया है।