Hair Care: बालों को फ्रिज फ्री रखने के आसान उपाय

बाल पूरे लुक की शान होते हैं चाहे वो महिला और या पुरुष। बाल अगर रूखे या फ्रेजी हो तो पूरा लुक खराब हो जाता है। बालों के कई प्रकार होते हैं जिनके हिसाब से इनका ख्याल रखा जाना चाहिए।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Hairr

Frizzy hair Photograph: (Freepik)

Easy tips to make your hair frizz free: फ्रिज फ्री बाल एक बढ़ती हुई दिक्कत है महिलाओं के बीच क्योंकि ये उनके लुक को बिगड़ता है और फ्रिजी बाल संभालने में भी मुश्किल करते हैं। बालों के रूखे रहने के कारण उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है जो बालों को और पतला कर सकता है। इससे बाल और कमजोर हो जाते हैं जो उन्हें पतला दिखाता है। उड़े हुए बाल सही तरीके से ख्याल न रखने के कारण भी हो सकता है। चलिए देखते हैं कुछ टिप्स जिनसे हम बालों को फ्रिज फ्री और सुंदर रख सकते हैं। 

बालों को फ्रिज फ्री रखने के आसान उपाय

1. सही शैंपू और कंडीशनर को चुनें

Advertisment

सबके बालों के प्रकार अलग अलग होते हैं। कई लोगों के सीधे होते हैं कई के थोड़े मुड़े हुए कई का घुंघराले होते हैं। इन सब बालों के लिए अलग अलग प्रोडक्ट्स आते हैं जो इन्हीं के हिसाब से बनाए गए हैं इन बालों की समस्याओं को ध्यान में रखके। जो प्रोडक्ट्स सीधे बालों को सूट करता है वो कर्ली बालों को नहीं करेगा ऐसे ही जो कर्ली बालों के लिए बना है वो उनकी नीड्स के अनुसार है। कई बार लोगों को कर्ली बाल फ्रेजी लगते हैं कर्ली नहीं जो कि बहुत बड़ी मिथ्या है।

2. हेयर मास्क

कंडीशनर जैसे बालों को मॉइश्चराइज करने का काम करता है वैसे ही गैर मास्क बालों के अंदर तक मॉइश्चर पहुंचाने का काम करते हैं क्योंकि इन्हें जड़ों में भी लगाया जाता है। हेयर मास्क में कुछ न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं जो आपके बालों को और अच्छा बना देते हैं और उनके लुक को और निखार देते हैं। आप मार्केट बेस्ड हेयर मास्क यूज़ कर सकते हैं या घर पर खुद DIY हेयर मास्क बना सकते हैं। दही, केला, हनी, एलो वेरा जेल को मिलाए और बालों में आधे घंटे के लिए लगाके छोड़ें फिर इसे धोले और पाएं स्मूद बाल। 

3. लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करें

लकड़ी की कंघी में फ्रिक्शन कम होता है जो बालों को फ्रिजी होने से बचाता है। प्लास्टिक की कंघी स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकती है इसीलिए उसे इस्तेमाल करने से बचें।

4. हीट स्टाइलिंग टूल्स से बचें

Advertisment

अपने बालों की केयर अच्छे से करें और उन्हें नुकसान न पहुंचाएं हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करके। हीट बालों पर लगाने से बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं, बालों से उनका नेचुरल ऑयल भी चला जाता है जिसके कारण वे फ्रिजी हो जाते हैं और रूखे दिखते हैं।

5. सैटिन के तकिया कवर का इस्तेमाल करें

सोते समय तकिया से बालों में रगड़ लगती है जिससे बाल फ्रेजी हो जाते हैं इसीलिए सैटिन के तकिए के कवर का इस्तेमाल करें जिसमें फ्रिक्शन कम होता है और बाल कोमल बने रहते हैं।

DIY हेयर मास्क हेयर मास्क बाल