Ice Facial: आईस फेशियल से गर्मी कैसे भगाएं

गर्मी का मौसम आते ही त्वचा पर उसका असर साफ़ दिखाई देने लगता है। तेज धूप पसीना और धूल मिट्टी से चेहरा मुरझा जाता है। यह प्राकृतिक और आसान तरीका गर्मियों में बहुत फायदेमंद साबित होता है।

author-image
Sanya Pushkar
New Update
Ice Water Facial

How to Beat the Heat with an Ice Facial: गर्मी का मौसम आते ही त्वचा पर उसका असर साफ़ दिखाई देने लगता है। तेज धूप पसीना और धूल मिट्टी से चेहरा मुरझा जाता है। ऐसे में त्वचा को ठंडक और ताजगी देने के लिए आईस फेशियल एक बेहतरीन उपाय माना जाता है। यह न केवल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है बल्कि कई त्वचा समस्याओं से भी राहत दिलाता है। यह प्राकृतिक और आसान तरीका गर्मियों में बहुत फायदेमंद साबित होता है।

Advertisment

आईस फेशियल से गर्मी कैसे भगाएं

1. आईस फेशियल क्या है

आईस फेशियल एक ब्यूटी थेरेपी है जिसमें बर्फ के टुकड़ों या बर्फ के पानी से चेहरे की मसाज की जाती है। बर्फ को सीधे त्वचा पर लगाना या रुई कपड़े में लपेटकर त्वचा पर फेरना इस प्रक्रिया का हिस्सा होता है। यह फेशियल ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और त्वचा को रिफ्रेश करता है। साथ ही यह थकी हुई त्वचा को राहत देता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।

Advertisment

2. गर्मी भगाने में कैसे मदद करता है

गर्मी में त्वचा तैलीय और चिपचिपी हो जाती है जिससे पिंपल्स और जलन की समस्या बढ़ जाती है। आईस फेशियल त्वचा की गर्मी को तुरंत शांत करता है और त्वचा को ठंडक देता है। यह रोमछिद्रों को बंद करने में मदद करता है जिससे धूल मिट्टी त्वचा के अंदर नहीं जा पाती। बर्फ त्वचा की सूजन को कम करती है और चेहरे को ठंडा और फ्रेश रखती है जिससे गर्मी के प्रभाव से राहत मिलती है।

3. आईस फेशियल करने का सही तरीका

Advertisment

आईस फेशियल करते समय साफ बर्फ का प्रयोग करना ज़रूरी है। बर्फ को सीधे त्वचा पर लगाने से पहले उसे कपड़े में लपेटें जिससे त्वचा को झटका न लगे। हल्के हाथों से पांच से दस मिनट तक चेहरे पर मसाज करें। इसमें आप खीरा एलोवेरा या गुलाब जल मिलाकर स्पेशल आइस क्यूब भी बना सकते हैं जो और भी फायदे पहुंचाते हैं। फेशियल के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज़ करना न भूलें।

4. आईस फेशियल के त्वचा पर होने वाले फायदे

आईस फेशियल न केवल गर्मी से राहत देता है बल्कि यह त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है। बर्फ त्वचा की सूजन को कम करता है डार्क सर्कल्स को हल्का करता है और पिंपल्स की समस्या को भी घटाता है। नियमित रूप से आईस फेशियल करने से चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है और मेकअप भी लंबे समय तक टिका रहता है। यह त्वचा को टोन करता है और फाइन लाइंस को कम करने में भी सहायक होता है।

Advertisment

5. सावधानियां और सुझाव

हालाँकि आईस फेशियल बहुत फायदेमंद है लेकिन इसे करते समय कुछ सावधानियाँ बरतना ज़रूरी है। कभी भी बर्फ को लंबे समय तक सीधे त्वचा पर न लगाएँ क्योंकि इससे त्वचा पर जलन या रैश हो सकते हैं। संवेदनशील त्वचा वालों को पहले एक पैच टेस्ट कर लेना चाहिए। हफ्ते में तीन चार बार आईस फेशियल करना पर्याप्त होता है। अत्यधिक प्रयोग से त्वचा पर नकारात्मक असर भी हो सकता है। सही समय और सही तरीके से किया गया आईस फेशियल ही सबसे ज़्यादा फायदेमंद होता है।

ice Facial