Advertisment

Beauty Tips: बालो का झड़ना कैसे रोकें?

बढ़ते दौर में बालों का झड़ना बहुत ही आम बात हो गई है। पर आम बात हमारे लिए परेशानी का कारण बन जाती है। बालों के झड़ने की वजह से हमारे अंदर कॉन्फिडेंस की कमी तनाव और चिंता की उत्पति हो जाती है।

author-image
Sneha yadav
New Update
How To Stop Hair Fall

Beauty: बालो का झड़ना कैसे रोकें (Image credit: pinterest)

How To Stop Hair Fall: सभी लोगों को अपने बालों से बहुत प्यार होता है। कोई भी नहीं चाहता कि उनके बाल अच्छे ना दिखे। बालों की सुंदरता ही लोगों की पहचान हो जाती है। बढ़ते दौर में बालों का झड़ना बहुत ही आम बात हो गया है। पर यह आम बात हमारे लिए परेशानी का कारण बन जाता है। हम परेशान हो जाते हैं कि हम अपने बालों का झड़ना कैसे रोके। जिस तरीके से हमारे स्क्रीन की केयर हम करते हैं ठीक वैसे ही बालों की केयर करना भी बहुत जरूरी है। बाल हमारे सौंदर्य का एक हिस्सा होता है। बालों के झड़ने के बहुत सारे कारण होते हैं जैसे की हार्मोन का संतुलन न होना, तनाव, गलत खान पान और प्रदूषण जैसे बहुत सारे कारण हैं।

Advertisment

बालों का झड़ना केवल महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी होता है। यह हमारी शारीरिक के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालता है। बालों के झड़ने की वजह से हमारे अंदर कॉन्फिडेंस की कमी, तनाव और चिंता की उत्पति हो जाती है। बाजार में बहुत सारे प्रोडक्ट ऐसे मिलते हैं जो बालों के झड़ने को रोकने के लिए सक्षम होते हैं। पर सभी लाभदायक नहीं होते। बालों का झड़ने रोकने के लिए अंदरूनी ठीक होना जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे उपाय जो बालों का झड़ना कम कर सकते है –

बालों का झड़ना कैसे रोकें 

1. सही आहार 

Advertisment

चाहे हमारे शारीरिक, मानसिक, स्किन और बालों की हेल्थ के बारे में बात क्यों ही ना हो सही आहार का होना बहुत जरूरी है। अगर हम सही आहार लेते हैं तो वह हमारे शरीर को पॉजिटिव इंपैक्ट देता है। बालों को पोषण की बहुत जरूरत होती है। इसीलिए हमें वैसे आहार लेने चाहिए जिसमें प्रोटीन विटामिन और मिनरल्स भरपूर हो। हरी सब्जियां, नट्स, फ्रूट्स और अन्य पदार्थ अपने आहार में शामिल करें। ऐसे आहार जिनमें विटामिन A, B, C, D और E के साथ आयरन और मिनरल पाए जाते हैं। उनका सेवन जरूर करें क्योंकि वह हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

2. स्ट्रेस 

हम हमेशा ही किसी में किसी तनाव से गुजर रहे होते हैं। जो हमारे शरीर से लेकर सभी चीजों पर असर डालता है। स्ट्रेस होने के कारण बालों पर भी प्रभाव पड़ता है। तनाव मुक्त होने के लिए हमें योग, एक्सरसाइज और मेडिटेशन जैसी चीजें करनी चाहिए। बॉडी में रिलैक्सेशन होना बहुत जरूरी है। पर्याप्त नींद के कारण भी तनाव दूर हो सकता है। अगर हमारे में स्ट्रेस कम रहेगा तो हमारे बालों पर भी उसका कोई असर नहीं पड़ेगा। 

Advertisment

3. हेयरकेयर

जिस तरीके से हम अपने फेस की केयर करते हैं उसी तरीके से हमें हेयर केयर पर भी ध्यान देना चाहिए। स्किन केयर के लिए हम अपनी स्किन टाइप के अनुसार प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। ठीक वैसे ही अपने बालों की टाइप के अनुसार प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। बहुत सारे लोग होते हैं जो हर दिन बालों को शैंपू करते हैं। पर वह यह नहीं जानते कि शैंपू हमें हफ्ते में दो से तीन बार ही करना चाहिए। ज्यादा शैंपू करने से हमारे बाल ड्राई और रफ हो जाते हैं। शैंपू और कंडीशन का चयन अपने बालों के टाइप के अनुसार ही करें। गीले बालों में कंघी करने से भी बच्चे यह बाल टूटने का एक मुख्य कारण हो सकता है। 

4. मालिश

Advertisment

बालों में तेल मालिश करना उसके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। तेल मालिश की वजह से हमारे सर के स्क्रीन में ब्लड फ्लो मेंटेन रहता है। जिसकी वजह से हमारे बालों को पोषण मिलता रहता है। मालिश के लिए नारियल तेल, बदाम का तेल और आंवला का तेल बहुत फायदेमंद बताया गया है। जिस दिन आप शैंपू करने जा रहे हैं उस दिन अपने बालों में तेल जरूर लगाए। यह आपकी हेयर को हेल्दी रखता है। 

5.नेचुरल सॉल्यूशन 

कभी-कभी ऐसा होता है कि बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट हमारे बालों के लिए हानिकारक साबित हो जाते हैं। बालों के झड़ने को रोकने का एक बेहतरीन उपाय है नेचुरल चीजों का उपयोग करना। यह भले ही धीरे काम करेगा पर आपके बालों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने देता। तो कुछ नेचुरल उपाय हैं –

Advertisment

1. आंवला –  आंवला हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आवाले का रस या तो आवाले का पाउडर हम अपने बालों के जड़ों में लगाने से जड़े मजबूत बनती है। 

2. मेथी – मेथी बालों के झड़ने को रोकने के लिए एक बहुत ही अच्छा उपाय है। इसे भिगोकर उसका पेस्ट बना ले और अपने बालों के जड़ों में लगा ले। मेथी में मौजूद प्रोटीन और निकोटेक्स बालों की वृद्धि में मददगार साबित होता है। 

3. एलोवेरा – एलो वेरा एक ऐसा पौधा है जो हमारे सेहत, स्किन और बालों तीनों के लिए बहुत ही लाभकारी है। एलोवेरा जेल बालों के कंडीशनर की तरह काम करता है। यह बालों को मजबूत और झड़ने से रोकता है।

Hairfall Tip
Advertisment