/hindi/media/media_files/vZiNO9il5941WA1seGB3.png)
File Image
Why Teenage Girls Get Stretch Marks And What Measures To Take: प्यूबर्टी के दौरान लड़कियों के शरीर में बहुत से बदलाव आते हैं जिनमें से एक हैं स्ट्रेच मार्क्स। ये पहले लाल या बैंगनी धारियों से दिखते हैं जो ज्यादातर ब्रेस्ट, पेट, कमर, जांघों और आर्मपिट पर होते हैं। वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स प्राकृतिक होते हैं और इनसे कोई शर्म या आपत्ति नहीं होनी चाहिए। लेकिन आज हम आपको बताएंगे Teenage Girls में स्ट्रेच मार्क्स होने के क्या कारण होते हैं और इनसे बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स की वजह और उपाय
1. शारीरिक बदलाव
किशोरावस्था में शरीर में काफी बदलाव आते हैं जो तेजी से होते हैं। इनमें अचानक से वजन के घटने या बढ़ने, लंबाई के तेजी से बढ़ जाने से होते हैं।
2. हार्मोनल बदलाव
Teenage के दौरान युवतियों में होने वाले हार्मोनल बदलाव शरीर में कोलेजन और इलास्टिन के उत्पादन को कम कर देते हैं। ये दोनों ही tissues शरीर के लचीलेपन को बनाए रखने का काम करते हैं लेकिन जब इनके उत्पादन में बाधा आती है तो शरीर खींचने लगता है और स्ट्रेच मार्क्स बन जाते हैं।
3. मेडिकल कंडीशन
अगर किसी युवती को चिकित्सक विकारों जैसे कुशिंग सिंड्रोम और मार्फन सिंड्रोम के कारण भी स्ट्रेच मार्क्स होते हैं। कुशिंग सिंड्रोम में कोर्टिसोल हार्मोन का शरीर में स्तर बढ़ जाता है, जिससे तेजी से वजन बढ़ने लगता है और त्वचा में खिंचाव आता है। वहीं मार्फन हार्मोन जेनेटिक होता है और त्वचा के लचीलेपन को कम के देता है।
4. जेनेटिक (आनुवांशिक)
स्ट्रेच मार्क्स की समस्या जेनेटिक भी होती हैं। डॉक्टर्स के अनुसार अगर परिवार में किसी को भी पहले स्ट्रेच मार्क्स की समस्या रही होगी तो आपको भी स्ट्रेच मार्क्स होने की संभावना रहेगी।
क्या उपाय कर सकती हैं
1. स्वस्थ खानपान
विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट शरीर में कोलेजन और इलास्टिन के उत्पादन में बढ़ावा देती है। आप भोजन में विटामिन C, E aur zinc से भरपूर भोजन शामिल करें। साथ ही सूरजमुखी की बीज और बादाम का भी सेवन करें।
2. प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल
आप अपनी त्वचा पर नारियल, बादाम या विटामिन E capsule का इस्तेमाल त्वचा को नमी देकर इसे कोमल और पोषक बनाने के लिए कर सकती हैं जो आपकी त्वचा में खिंचाव होने के चांस को कम करता हैं।
3. ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं
जितना शरीर अनादर से हाइड्रेट रहता है उतनी ही त्वचा बाहर से खिली और चमकती रहती है। ज्यादा से ज्यादा पानी के रोजाना सेवन से शरीरे इलास्टिविटी उत्पादन बढ़ता है।
4. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें
5. एलोवेरा जेल विटामिन E aur एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है को प्राकृतिक तौर पर त्वचा को नमी और पोषण देकर इसे अच्छे से रखता है और स्ट्रेच मार्क्स के होने से रोकता है।
स्ट्रेच मार्क का होना बेहद नेचुरल और आम बात है। यह आपके शरीर में होने वाले बदलावों की पहचान हैं जिनसे आपको शर्म महसूस करने की जगह सराहना चाहिए और खुद से प्रेम करना चाहिए।