Advertisment

कैसे बन रही है भारत की महिलाएं सक्षम?

author-image
Swati Bundela
New Update
देश के विकास के लिय ये तो ज़रूरी है कि शहरी महिलाएं गाँव की महिलाओं से मिल उनकी स्थिति समझे और अपना हाथ दे। गुजरात में एक ऐसे ही महिला संस्थान एच डी आर सी ने महिलाओं को शशक्त किया, आर्थिक तौर से आज़ादी दी एवं एक स्वस्थ जीवन दिया। आज वही औरतें अपनी कहानी गर्व से बताती है। कि कैसे उन्होंने मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर अपनी जगह बनाई।

Advertisment


कमला बेन की कहानी

Advertisment


गुजरात से आई कमला बेन को खेती बाड़ी के बारे में बचपन में ही सीखा दिया गया था। उनके माता एवं पिता उन्हें खेतो में लेजा खेती के बारे में बताते थे। जब शादी हुई तो कमला बेन ने ससुराल वालों के खेतों में काम किया । उनके दो बच्चे है और इसी खेती के दौरान कमला बेन एच डी आर सी के संपर्क में आई। उन्हें पता चला कि महिलाएं ही महिलाओं हाथ बटाती है।



Advertisment
शहरी महिलाओं से संपर्क



कस्तूरी नामक संस्था से जुड़ने के बाद, एच डी आर सी  ने शहर की महिलाओं की सहायता से उन्हें अपने ऑर्गेनिक खेती का प्रदर्शन करने का मौका मिला। ओर्गानिक दवाइयों को बनाने से लेके सूखे बीज़ संभाल के रखना, ये सब उन्हें बताया गया। उन्हें अब बाज़ार में जाके बीज़ खरीदना नही पड़ता। कमला बेन के अनुसार “ये मेरा सपना था कि कस्तूरी से जुड़ी महिलाये सब एक साथ आये और एक बैठक हो”
Advertisment




सरकार
Advertisment
की योजनाएं

Advertisment


सरकार ने जितनी भी योजनाएं निकली,उन सबका लाभ इन्हें मिला, सेल्फ हेल्प ग्रुप की सहायता से इन्हें ये सब प्राप्त हुआ। “इस से हमारा सरकार के साथ चाहे वो अधिकारी हो या खेतीबाड़ी के अधिकारियों से हमारा रिश्ता जुड़ गया है”। जब भी कोई नई योजना निकलती है तो पूरे गाँव में ऐलान करदिया जाता है कि कब, कहाँ और कैसे इसका फायदा उठाया जाए।



Advertisment
मुश्किलें



कमला बेन के अनुसार, “जब भी मैं बाहर निकलती हु तो घर वाले और पड़ोसी कहते हैं कि तुम रोज़ रोज़ बाहर क्यों जाती हो, क्या होता है वहां?”। संस्था वालो को भी लोग टोना कसते थे, की आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। सरकार आपकी मदद नही करने वाली। धीरे धीरे जब इस ऑर्गेनिक खेती का असर दिखा, तब लोगों ने बोलना बंद किया।



जागृति यात्रा



“कस्तूरी और डब्ल्यू जी डब्ल्यू एल ओ की मदद द्वारा, महिलाएं अब अपने सामान और अनाज को बेचने में सक्षम होगयी है”। इस से हमें ये पता लगता है कि कैसे भारत के कोने कोने में कुछ महिलाएं ऐसी है जो आर्थिक रूप से शशक्त होने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और कामयाबी हासिल कर रही है।
#फेमिनिज्म
Advertisment