/hindi/media/post_banners/Bmg8JuSci9rjjMt9KYIK.jpg)
यहां हमने इस ब्लॉग में आज कुछ ठंडे खाद्य पदार्थों की सूची बनाई है जिन्हें गर्मियों के समय अपनी डाइट में मिलाना चाहिए।
1. दही और छाछ
दही और दही से बने ड्रिंक्स जैसे छांछ, लस्सी, आदि गर्मी में आपको ठंडा रखने में मदद करते हैं। इनमें कैल्शियम, प्रोटीन और इसमें प्रोबायोटिक्स से भरे होते हैं होते हैं। आप छाछ में कुछ ताज़ा पुदीने के पत्ते, जीरा पाउडर और काला नमक मिला सकते हैं।
2. आंवला
आंवला विटामिन सी और फाइबर से भरे होते हैं। यह कोलेजन बूस्टर है। इसे खाने से दिल, त्वचा और बालों को लाभ पहुंचाता है। यह एजिंग के लक्षण को रिवर्स कर देता है। आप इन्हें कच्चा या उबाल कर खा सकते हैं या उसे जूस के रूप में पी सकते हैं।
3. ग्रीन टी
ग्रीन टी हाइड्रेटेड रखने के लिए बहुत अच्छी है। यह एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल और पोषक तत्वों से भरा हुआ है जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। कोल्ड ड्रिंक के स्थान पर आइस्ड ग्रीन टी पीने सेहत के लिए बेहतर है।
4. नारियल पानी
नारियल पानी का पानी विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि से भरा होता है। यह शरीर के पसीने और निर्जलीकरण के कारण खोए हुए पोषक तत्वों को बढ़ाता है। इसके सेवन से इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस से बचा जा सकता है।
5. चैरी
चैरी में रेस्वेराट्रोल, एक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो सेहत के लिए अच्छा होता है है। इसे खाने से वजन बढ़ाने और हड्डियों के कमज़ोरी कम होती है।
6. गर्मियों के ताजे फल
तरबूज, नाशपाती, पपीता, आम, आदि गर्मी के मौसम में आसानी से पाए जाते हैं। ये फल विटामिन, मिनरल और फाइबर के साथ भरे हैं। इन स्वादिष्ट फलों काटकर या जूस के रूप में सेवन किया जा सकता है। आप दही में अपनी पसंद के बारीक कटे हुए फल भी मिला सकते हैं। आम और केले से बने मिल्कशेक बच्चों को बहुत पसंद होते हैं।
7. नींबू पानी
यह भारत में गर्मियों का सबसे कॉमन एनर्जी ड्रिंक है। एक गिलास पानी में एक या दो नींबू का रस मिलाएं और इसमें एक चुटकी भुना जीरा पाउडर, पुदीना पेस्ट और काला नमक डालकर नमकीन स्वाद लें. मीठे नींबू पानी के लिए आप चीनी और काला नमक मिला सकते हैं।
8. ताजी गर्मी के मौसम की सब्ज़ियाँ
इनमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सूरज की तीव्र गर्मी के कारण सेलुलर डैमेज को रोकते हैं। इनमें विटामिन और फाइबर भी होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार और कोलेस्ट्रॉल कम करने और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। टमाटर धूप से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं।
9. डार्क, पत्तेदार साग
आप गर्मियों में त्वचा को धूप से बचाने के लिए ताजा पालक, केल, शलगम का साग, सहजन का साग और सरसों का साग खा सकते हैं। वे सूरज की हानिकारक किरणों के खिलाफ त्वचा की रक्षा करते हैं।
10. स्प्राउट्स
ये पचने में आसान होते हैं और इनमें उच्च स्तर के पोषक तत्व होते हैं। इन्हें अकेले खाया जा सकता है या सलाद में मिलाया जा सकता है या अन्य सब्जियों में मिलाया जा सकता है।