Advertisment

Masturbation : क्या आपके दिमाग में भी बहुत से प्रश्न हैं इसको लेकर

author-image
Vaishali Garg
New Update

5 Common questions about masturbation

Advertisment

महिलाओं को मास्टरबेशन के बारे में जानने के लिए और उसे एक्सप्लोर करने के लिए कभी encourage नहीं किया जाता है। और यही कारण है कि महिलाओं के और लड़कियों के मन में मास्टरबेशन को लेकर बहुत सारे सवाल रहते हैं।

जैसे की हम सबको पता है कि मास्टरबेशन हमारे शरीर के लिए बहुत ही बेनिफिशियल है, इसलिए मास्टरबेशन से जुड़े सवालों के उत्तर होना बहुत जरूरी है और यही कारण है कि आज के इस ब्लॉग में हम आपको मास्टरबेशन  से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देंगे जिससे आपके दिमाग में मास्टरबेशन को लेकर जो सवाल है और जो कंफ्यूजन है वह क्लियर हो जाएगी।

1. क्या आप अपनी वर्जिनिटी लूज कर देते हैं मास्टरबेशन करने के दौरान?

Advertisment

वर्जिनिटी कोई शारीरिक या चिकित्सकीय चीज नहीं है। यह एक सांस्कृतिक विचार है, जिसके बारे में कई लोगों की अलग-अलग परिभाषाएँ और राय हैं। वर्जिनिटी की अवधारणाओं को कभी-कभी इस विचार से जोड़ा जाता है कि आपकी वजाइना का खुलना एक मेंब्रेन से ढका होता है जो वैजनल सेक्स से 'टूटा' जाता है। तो संक्षेप में: सिर्फ इसलिए कि आप मास्टरबेशन करते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि आप 'virgin' नहीं हैं।

2. क्या मास्टरबेशन करने से बीमारियां हो सकती हैं?

जब तक आप बिना धुले हाथों या किसी अस्वच्छ वस्तु का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तब तक अकेले मास्टरबेशन करने से बीमारी या संक्रमण नहीं हो सकता है। और यदि आप किसी भी प्रकार का कोई टॉयज यूज कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि वह साफ हो।

Advertisment

3. क्या यह आपको ऑर्गेज्म करना सिखाता है?

जी हां! "मास्टरबेशन सैक्सुअल होने के सबसे संतोषजनक तरीकों में से एक हो सकता है, और हर लिंग के लोगों के लिए यह आपके शरीर को जानने और अपनी इच्छाओं का पता लगाने का एक अवसर है। रिसर्च के अनुसार दस में से हर 8 महिलाएं ऑर्गेज्म का आनंद ले पाती हैं।

4. क्या रिलेशनशिप में होते हुए भी सोलो सेक्स करना सही है?

Advertisment

साथी के साथ मास्टरबेशन और सेक्स "कॉम्प्लीमेंट सैक्सुअल एक्सपीरियंस" हो सकता है, विशेषज्ञों का कहना है: "एकल मास्टरबेशन आपके अपने शरीर के बारे में जानने का एक बहुत अच्छा तरीका हो सकता है, इसलिए यह बेहतर सेक्स का मार्ग हो सकता है। साथी के साथ पारस्परिक मास्टरबेशन आपको एक-दूसरे की सैक्सुअल प्राथमिकताओं के बारे में अधिक जानने में मदद कर सकता है।

मास्टरबेशन आपके लिए "फिजिकली, सेक्युअली या इमोशनली रूप से बुरा नहीं है - जब तक कि यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे आप नहीं करना चाहते हैं। वास्तव में, मास्टरबेशन आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है।

media widget
Masturbation सेक्स वर्जिनिटी
Advertisment