Advertisment

Burn Out : बर्न आउट क्या है ? इससे बचकर प्रोडक्टिव रहने के 4 तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update
बर्न आउट क्या है - आजकल के समय में हम इतने व्यस्त हो चुके हैं कि स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए समय नहीं मिलता है। समय ना मिलने के कारण हमारे ऊपर ज्यादा काम का प्रेशर बढ़ता है जिसके कारण हमें बर्न आउट जैसी समस्या का सामना भी करना पड़ता है।

Advertisment



बर्न आउट क्या है ?



बर्नआउट इमोशनल, शारीरिक और मानसिक थकावट की स्थिति है। आमतौर पर यह ज्यादा तनाव के कारण होता है। जैसे-जैसे तनाव बढ़तें जाता है, आप अपने कामों में रुचि और प्रेरणा खोने लगते हैं। हालांकि लोग वर्कप्लेस की जिम्मेदारियों के कारण इसका सामना करते हैं।

Advertisment


काम करने का एक अस्थिर तरीका थकावट और प्रोडक्टिविटी में गिरावट का कारण बन सकता है। लेकिन इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे 4 तरीके बताएंगे जिससे आप बर्न आउट से बचकर प्रोडक्टिव रह सकते हैं।

1. शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें

Advertisment


बर्न आउट से बचने का सबसे आसान तरीका है कि हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जब हमारा शरीर सफर करता है। तो मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है।



हालांकि ज्यादा सुगर युक्त भोजन से दूर रहना और व्यायाम करना आपके शरीर की देखभाल करने का सबसे अच्छा तरीका हैं। इसके अलावा 7 से 8 घंटे का नींद लेना भी जरूरी है।
Advertisment




2. हॉबी ढूंढे



अगर हम हमेशा सिर्फ काम कर रहे होते हैं तो बर्न आउट की समस्या को दूर करना मुश्किल हो जाता है। इसीलिए आप कुछ भी चुनें जो आप हमेशा से करना चाहते थे, लेकिन काम के कारण उसे छोड़ना पड़ा। एक हॉबी रखना और उसे हर सप्ताह पूरा करने से प्रोडक्टिविटी और फोकस बढ़ती है।
Advertisment




3. सुबह का रूटीन बनाएं



भागदौड़ वाली सुबह जैसे कि देर से उठना, नाश्ता छोड़ना और ऑफिस के लिए जल्दी भागना यह सब बर्नआउट का कारण बन सकती है। इसीलिए टू डू लिस्ट बनाकर रूटीन फॉलो करें ताकि खुद के लिए भी समय मिल पाए।
Advertisment




4. करियर के बारे में सोचें



अगर काम ही बर्नआउट का कारण बन रहा है, तो आपके लिए जानना जरूरी है कि क्या यह काम आप करना चाहते हैं। काम पर असंतोष थकान, अनप्रोडक्टिविटी और इमोशनल डिटैचमेंट का कारण बनता है। इसीलिए वही कैरियर चुनने जिससे आपको खुशी मिले।
सेहत मनी
Advertisment