/hindi/media/media_files/2025/04/11/g0yOG8FJBbVPl5as1R2B.png)
Photograph: (freepik)
5 And Eco-Friendly Summer Cooling Ideas: गर्मियों की चिलचिलाती धूप और गर्मी की से बचने के लिए सबको ठंडक चाहिए होती है। ऐसे में लोग कूलर, फ्रिज, एसी जैसे उपकरण का उपयोग करते है। गर्मियों में सभी लोग चाहते है कि घर ठंडा रहे, लेकिन एसी और कूलर हर समय चलाना मंहगा होने के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में आप कुछ सस्ते और इकोफ्रेंडली कूलिंग आइडियाज अपनाकर गर्मी से राहत पा सकते है। आइए जानते हैं ऐसे पाँच आसान और किफायती तरीके जो आपके घर को नेचुरली ठंडा रख सकते हैं।
जाने सस्ते और इकोफ्रेंडली 5 समर कूलिंग आइडियाज
1. खिड़कियों का सही इस्तेमाल करें
खिड़कियों का सही इस्तेमाल करके आप अपने घर को ठंडा रख सकते है। सुबह और दोपहर में जब धूप तेज हो, तब खिड़कियों और दरवाज़ों को बंद रखें और मोटे पर्दे लगाएं इससे गर्मी अंदर नहीं आ पाएगी और घर ठंडा रहेगा। साथ ही शाम में मौसम ठंडा के ठंडा होने के बाद खिड़कियां खोल दे जिससे क्रॉस-वेंटिलेशन होगा। इससे घर में ठंडी हवा आएगी और घर नेचुरली ठंडा रहेगा।
2. मिट्टी के बर्तनो का करे उपयोग
गर्मियों में मिट्टी के घड़े या कुल्हड़ एक वरदान है। इसमें पानी रखे। ये न केवल शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि यह एक पारंपरिक और इकोफ्रेंडली तरीका भी है। आप मिट्टी की बोतल, जग या फ्रिज के बाहर रखने वाले घड़े का उपयोग कर सकते हैं। ये प्लास्टिक का खर्च बचाएंगे और आपके घर को ठंडा रखेंगे।
3.पौधे लगाएं और बेल लगाए
गर्मी में अगर आप घर की छत या बालकनी में मनी प्लांट, तुलसी, एलोवेरा या कोई भी बेल वाले पौधे लगाए। इससे न केवल ऑक्सीजन बढ़ेगी बल्कि ये पौधे धूप को रोककर घर को ठंडा भी रखेंगे। वर्टिकल गार्डन या विंडो प्लांटर अच्छे ऑप्शन हो सकते है।
4. कॉटन या लाइट फैब्रिक
गर्मियों में घर के पर्दे, बेडशीट और कुशन कवर जैसे चीजों में लाइट फैब्रिक्स जिसका रंग भी लाइट हो का इस्तेमाल करे। गहरे रंग की जगह लाइट रंग के कॉटन मटीरियल का इस्तेमाल करे, इसके अलावा आप लेनिन जैसे हल्के मटेरियल का भी उपयोग कर सकते है। ये गर्मी को एब्जॉर्ब नहीं करते और कमरे को ठंडा बना रहता हैं। डार्क कलर्स गर्मी को सोखते हैं, इसलिए इन्हें अवॉइड करें।
5. खुद बनाएं नैचुरल कूलर
आप गर्मियों के लिए एक इको फ्रेंडली कूलर घर पर बना सकते है। इसके लिए एक बड़ा बाउल लें, उसमें बर्फ के टुकड़े डालें और उसके पास एक पंखा रख दे। अब पंखा जब उस बर्फ पर हवा करेगा, तो कमरे में ठंडी हवा फैलने लगेगी। यह एक सिंपल कूलिंग तरीका है जो बहुत कम खर्च में कूलिंग देता है। साथ ही इससे बिजली की भी बचत होती है।