Advertisment

5 Amazing Facts About South Korea:: कोरिया के 5 आश्चर्यचकित तथ्य

इन दिनों पूरी दुनिया में कोरियन ड्रामा और पॉप म्यूजिक काफी पसंद किया जा रहा है। इन सबके बाद भी आज हम आपको बताएंगे साउथ कोरिया की 5 ऐसी अमेजिंग बातें जो आपको आश्चर्यचकित कर देंगी इस ट्रेवल ब्लॉग में।

author-image
एडिट
New Update
Korean

5 Amazing Facts About South Korea

5 Amazing Facts About South Korea: इन दिनों पूरी दुनिया में कोरियन ड्रामा (Korean drama) और पॉप (kpop) म्यूजिक काफी पसंद किया जा रहा है। कोरियाई लोगों की सुंदरता और पहनावे ने बहुत लोगों का दिल जीत लिया है। इन सबके बाद भी आज हम आपको बताएंगे साउथ कोरिया की 5 ऐसी अमेजिंग बातें जो आपको आश्चर्यचकित कर देंगी।

Advertisment

5 amazing facts about South Korea - 

1. दुनिया की तुलना में एक साल बड़े होते हैं यहां के लोग

Advertisment

बाकी दुनिया में जब बच्चा पैदा होता है तो उसे 1 दिन का माना जाता है। तो वही साउथ कोरिया में उसे 1 दिन का ना मानकर 1 साल का माना जाता है। दरअसल दक्षिण कोरिया में यह मान्यता है, कि यदि बच्चा मां के गर्भ में 9 महीने बिताता है, तो उन 9 महीनों को भी गिना जाना चाहिए। जिस वजह से वह लोग बच्चे को 1 साल का मानते हैं और यही कारण है कि दक्षिण कोरिया के लोग, अन्य दुनिया की तुलना में 1 साल बड़े माने जाते हैं।

2. 17वे स्थान पर है शराब के मामले में

साउथ कोरिया में लोग शराब (alcohol) पीने के शौकीन हैं। यहां पर यदि आंकड़ों की बात की जाए, तो पूरे वर्ष में एक व्यक्ति 12.3 लीटर शराब का सेवन कर लेता है। यही कारण है, कि पूरे विश्व में जब शराब की खपत की बात आती है। तो साउथ कोरिया 17वें स्थान पर आता है।

Advertisment

3. वेलेंटाइन नहीं व्हाइट डे मनाते हैं

जहां पूरी दुनिया के लोग वैलेंटाइन डे (valentine day)  सेलिब्रेट करते हैं। जिसमें एक लड़का एक लड़की को प्रपोज करता है या गिफ्ट देता है। तो वहीं दूसरी ओर साउथ कोरिया के लोग इसके विपरीत काम करते हैं। वहां लोग 14 मार्च को व्हाइट डे (white day) की तरह मनाते हैं, जिस दिन लड़कियां लड़कों को प्रपोज करती हैं या गिफ्ट देती हैं। यह यहां की परंपरा है और इस दिन को लड़कियों के लिए विशेष मानते हैं।

Advertisment

4. नहीं मानते अंक 4 को शुभ

आपका कोई पसंदीदा नंबर होगा या अंक होगा और कुछ अंक होंगे जो आपको नहीं पसंद होंगे। लेकिन साउथ कोरिया में लगभग पूरे कोरियाई लोगों को अंक 4 नहीं पसंद होता। वह इस अंक को अशुभ मानते हैं, क्योंकि यह मृत्यु या डेथ का प्रतीक माना जाता है।

5. लड़कियों से ज्यादा लड़कों को पसंद है मेकअप

Advertisment

आपने अक्सर देखा होगा कि लड़कों की जगह लड़कियों को मेकअप करना ज्यादा पसंद होता है। यह बात साउथ कोरिया पर पूरी तरीके से नहीं ठीक बैठती। क्योंकि साउथ कोरिया में लड़कियों की जगह पर लड़कों को मेकअप का प्रयोग करना ज्यादा पसंद है। कुछ आंकड़ों के अनुसार कोरिया में पुरुषों के द्वारा तकरीबन 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर केवल मेकअप (makeup) पर ही खर्च कर दिया जाता है। यह विश्व में लड़कों के द्वारा उपयोग किए जाने वाले मेकअप 25% माना जाता है।

white day valentine day ALCOHOL Korean Drama kpop
Advertisment