Advertisment

Laughter Yoga : लाफ्टर योगा से होते हैं यह 5 फायदे

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
लाफ्टर योगा फायदे - लोग तनाव दूर करने के लिए या शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए कई तरह के डाइट और एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन इन सबके साथ हंसना भी जरूरी होता है। हंसने से कई तरह की बीमारियों से निजात मिलता है। इसीलिए लाफ्टर योगा तनाव या शरीर की कोई भी समस्या को दूर करने के लिए एक अच्छा उपाय है। इसमें लोग जोर जोर से हंसते हैं और शरीर की सारी टेंशन को दूर करते हैं। हर सुबह लाफ्टर योगा करने से आपको कई फायदे होते हैं। जानिए लाफ्टर योगा के 5 फायदे।

Advertisment



1. कैलोरीज बर्न करने में मदद करता है



कैलोरीज बर्न करने के लिए लाफ्टर योगा सबसे अच्छा योगासन है। जितनी कैलोरीज बर्न आप एरोबिक्स एक्सरसाइज करके कर सकते हैं, उतनी ही आसानी से हंसकर भी कर सकते हैं। लाफ्टर योगा आपके इंटरनल ऑर्गन्स को भी मसाज करते हैं।
Advertisment




2. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है



बिना दवाई के इस्तेमाल के आप अपने
Advertisment
ब्लड प्रेशर को लाफ्टर योगा के मदद से आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। यह आपके रक्त में कॉर्टिसोल और स्ट्रेस हार्मोन के स्तर को कम करता है।



3. ऑक्सीजन लेने की मात्रा बढ़ाता है

Advertisment


हंसने से आपको लंबी सांस लेने और छोड़ने में मदद मिलती है। यह आपके शरीर में ऑक्सीजन भर देता है। जिसेेे सांस लेने में समस्या्या होती है, उनकेे लिए यह योगासन सबसेे अच्छा उपाय है।



4. एकाग्रता बढ़ाता है

Advertisment


हंसने से आपका कंसंट्रेशन लेवल बढ़ता है। यह योगासन करने से आपके मस्तिष्क में हैप्पी हारमोंस का स्राव होता है। इस कारण आपका दिमाग खुश रहता है जो कंसंट्रेशन बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा हंसते हुए आप जितनी ऑक्सीजन लेते हैं उससे आपका दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है।



5. मानसिक समस्याओं से निजात देता है

Advertisment


आजकल के दौड़ में कई लोग मानसिक परेशानियों से गुजर रहे हैं और उसे ठीक करने के लिए कई तरह की दवाइयां या डॉक्टर के पास जा रहे हैं। लेकिन मानसिक समस्याओं को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है लाफ्टर योगा।



लाफ्टर योगा करने से आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और मस्तिक से नकारात्मक दूर करने में भी मदद करता है।
सेहत
Advertisment