Advertisment

5 Benefits Of Online Study: ऑनलाइन पढ़ाई के 5 बड़े फायदे

कोविड-19 महामारी के आने से ऑनलाइन क्लास का निर्माण हुआ है। ऑनलाइन क्लास की वजह से समय की बचत होती है, बच्चे को स्कूल आने जाने का समय बचता है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Online Study

Online Study

5 Benefits Of Online Study: आजकल ऑनलाइन‌‌ पढाई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक हैं। विशेष रूप से COVID-19 महामारी आने के बाद से ऑनलाइन‌‌ पढाई बहुत लोकप्रिय हो गई है। डिजिटल दौर में अधिकतम काम ऑनलाइन हो रहे हैं, घरेलू सामान खरीदने से लेकर डॉक्टरों से परामर्श तक ऑनलाइन हो गया है सब यहां तक की बच्चों की पढ़ाई भी ऑनलाइन हो गई है। आज के समय में किसी भी बच्चे को पढ़ना हो या कुछ सीखना हो वे घर बैठे ऑनलाइन सीख सकते। आज के इस ब्लॉग में हम   जानते हैं बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे क्या है:-

Advertisment

Benefits of online classes: जानें ऑनलाइन क्लास के 5 बड़े फायदे

1. समय की बचत होगी

Advertisment

कोविड-19 महामारी के आने से ऑनलाइन क्लास का निर्माण हुआ है। ऑनलाइन क्लास की वजह से समय की बचत होती है, बच्चे को स्कूल आने जाने का समय बचता है। घर से स्कूल आने जाने में बच्चे को थकान होता है जिसके कारण बहुत से बच्चे पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाते मगर ऑनलाइन क्लास होने से वे बिना थके घर बैठे कहीं भी पढ़ सकते हैं। स्कूल कोचिंग आने जाने के कारण बच्चे को बहुत सी एक्टिविटी करने को नहीं मिल पाता, जिस के कारण‌ उनका शारीरिक विकास नहीं हो पाता। ऑनलाइन पढ़ाई होने के कारण बच्चे का समय भी बचता है और भी बहुत सी एक्टिविटी भी कर सकते हैं। जैसे म्यूजिक, डांस और पेंटिंग आदि के लिए समय मिल सकता है‌ और वे खेलकूद में भी आगे हो‌‌ सकते हैं।

2. टेक्नोलॉजी से वाकिफ होंगे

ऑनलाइन स्टडी करने से बच्चे को टेक्नोलॉजी का भी ज्ञान मिलता है और वे इंटरेस्ट लेकर पड़ते हैं। ऑनलाइन स्टडी के दौरान बच्चे को होमवर्क व्हाट्सएप, जीमेल और हाईटेक सोशल मीडिया के द्वारा दिया जाता है। जिससे बच्चे को गैजेट का भी ज्ञान मिलता है। बच्चों के लिए छोटी उम्र में गैजेट से रूबरू होना उनकी कॉग्निटिव स्किल्स डिवेलप होता है। तकनीकी विकास से बच्चे पढ़ने के नए-नए तरीके से वाकिफ होते हैं और साथ ही इससे बच्चे के अंदर पढ़ने की जिज्ञासा बढ़ती है।

Advertisment

3. डर को दूर रखता है

बहुत से बच्चे स्कूल में डरे-डरे रहते हैं, डर के कारण वे अपने सवालों को रखने से कतराते हैं। डर की वजह से क्लास में कराई जाने वाली एक्टिविटी में शामिल नहीं हो पाते, जिसका असर परीक्षा के परिणामों पर भी पड़ता है। साइंटिस्ट द्वारा रिसर्च से पता चला है कि ऑनलाइन क्लास के जरिए इन बच्चों को खुलकर सामने आने का मौका मिलता है, वे बिना डरे अपने क्वेश्चन पूछ पाते हैं और साथ ही उनका कॉन्फिडेंट भी बढ़ता है। ऑनलाइन स्टडी टीचर और स्टूडेंट के बीच कम्युनिकेशन आसानी से बना सकता है और साथ ही टीचर और बच्चों के बीच रिश्ते अच्छे बनते हैं।

4.पढ़ाई में निरंतरता

Advertisment

ऑनलाइन पढ़ाई करने से बच्चों की निरंतरता बनी रहती है। कई बार बच्चे बीमार पड़ जाते हैं या‌ किसी कारण अगर उनका क्लास छूट जाता है तो वे रिकॉर्डिंग क्लास भी देख सकते हैं। इसके कारण उनके पढ़ाई में हनी नहीं होता।ऑनलाइन क्लास देने वाले इंस्टीट्यूशन बच्चों को क्लास का सेशन रिकॉर्ड करके भी देते हैं साथ ही वे उन्हें नोट्स मेल पर भेज देते हैं। जिससे उन्हें पढ़ाई में रुचि बनी रहती है।

5.समय पर होमवर्क

बहुत बार बच्चे होमवर्क ना करने पर स्कूल और कोचिंग ना जाने का बहाना करते हैं, लेकिन ऑनलाइन क्लास करने की वजह से बच्चे के पास कोई बहाना नहीं रहता जिसके कारण वे अपना होमवर्क समय पर करते हैं। ऑनलाइन क्लास करने की वजह से बच्चे को पढ़ाई के साथ साथ सभी एक्टिविटी करने को मिलता है साथ ही वे अपना होमवर्क समय पर करते हैं।बच्चों को घर पर मस्ती के साथ-साथ पढ़ाई करने पर ज्यादा समय देना पड़ता है। जिसके वजह से रोजाना मन लगाकर पढ़ने की आदत बनी रहती है।

सोशल मीडिया 5 Benefits Of Online Study ऑनलाइन क्लास
Advertisment