Best Places Of India: ठंड में जरूर जाएं भारत की इन 5 जगहों पर

हमारे भारत में ऐसी कई जगह है, जहां आप अपनी सर्दियों की छुट्टियों (winter holidays) का मजा उठा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे इस ट्रेवल ब्लॉग में भारत की ऐसी 5 उम्दा जगह जहां आपको सर्दी की छुट्टियों में जरूर जाना चाहिए।

author-image
एडिट
New Update
Vacation

Best Places Of India

Best Places Of India: सर्दियों का मौसम अपने साथ ढेर सारी छुट्टियां लाता है। छुट्टियों में बहुत सारे लोग कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग जरूर बनाते हैं, यदि आपको भी सर्दी में बर्फ देखने का शौक है या फिर हल्की ठंडी जगह जाने का मजा लेना चाहते हैं। तो आपको विदेश जाने की कोई आवश्यकता नहीं। हमारे भारत में ही ऐसी कई जगह है, जहां आप अपनी सर्दियों की छुट्टियों (winter holidays) का मजा उठा सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे भारत की ऐसी पांच उम्दा जगह जहां आपको सर्दी की छुट्टियों में जरूर जाना चाहिए।

5 best places of India in winters you must visit - 

1. मनाली (Manali)

Advertisment

जब भी हम भारत में किसी उम्दा से हिल स्टेशन की बात करते हैं। तो उनमें सबसे पहला नाम हमारे दिमाग में मनाली का आता है। सर्दियों में मनाली किसी जन्नत से कम नहीं। यहां आप बहुत सारे ठंड के खेलों के साथ ही साथ बर्फ का मजा उठा सकते हैं। आपको यहां चारों और सुंदर वादियां देखने मिलिंगी। इसके साथ ही साथ आपको स्नो गेमों का भी मज़ा मिलेगा जैसे स्ककिंग (skiing) और स्नोबोर्डिंग (snowboarding)।

2. शिमला (Shimla)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिसे हिल स्टेशन की रानी भी कहा जाता है। यह शहर ठंडी में सफेद बर्फ चादर ओढ़ लेता है। वैसे तो शिमला का हर मौसम सुंदर और रंगीन लगता है लेकिन सर्दियों की कुछ अलग ही बात है। आपको हनीमून के लिए दिसंबर के महीने में शिमला जरूर जाना चाहिए। अगर आप कुछ एडवेंचर्स करना चाहते हैं, तो यहां भी आप स्नो गेमों का लुफ्त उठा सकते हैं।

3. ऊटी (Ooty)

Advertisment

अगर आपको ज्यादा ठंडी जगह पर नहीं जाना है और हल्की ठंडी जगह आपको पसंद है। तो आपको ऐसे में ऊटी जरूर जाना चाहिए। यहां आपको बराबर ठंड का एहसास होगा और वादियों का नजारा भी बराबर मिलेगा। नीलगिरी पहाड़ियों से घिरी हुई ऊटी काफी सुंदर जगह है। जहां बहुत सारे चाय और कॉफी के बागान आपको देखने मिल जाएंगे। यह एक बहुत ही रोमांटिक जगह है। आपने ऊटी को बहुत सी मूवी में भी देखा होगा। तो इन सर्दियों में आपको ऊटी खुद जाकर जरूर एक्सप्लोर करनी चाहिए।

4. कश्मीर (Kashmir)

कश्मीर को धरती की जन्नत माना जाता है और यह गलत भी नहीं है। कश्मीर सच में किसी जन्नत से कम नहीं है। वैसे तो हर मौसम में कश्मीर जाना एक रोमांचक एहसास होता है लेकिन सर्दियों में इसका मजा और दुगना हो जाता है। क्योंकि कश्मीर में आपको सफेद बर्फ की चादर के साथ-साथ हरी-भरी जगह भी देखने को मिल जाती है



5. इंफाल (Imphal)

Advertisment

अगर हम भारत की सुंदरता की बात करते हैं और नॉर्थईस्ट (northeast) को नहीं शामिल करते तो यह नाइंसाफी होगी। आप सर्दियों में किसी जगह की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप इंफाल को भी अपनी पसंद बना सकते हैं। 

आपको ज्यादा बर्फ नहीं पसंद लेकिन ठंडा मौसम पसंद है। तो इंफाल आपके लिए पसंदीदा जगह हो सकती है। इंफाल का वेदर सूखा और काफी ठंडा होता है। इसके साथ-साथ यहां काफी घने जंगल और पहाड़ी इलाके भी आपको देखने मिल जाएंगे। सबसे सुंदर बात की आपको यहां नॉर्थईस्ट का कल्चर या या फिर मणिपुर का कल्चर देखने मिलेगा।

snowboarding ooty manali Kashmir northeast