New Update
/hindi/media/media_files/Rjn4zzjL7p9g9NzEhQtV.jpg)
Best Sports For Woman (Image Credit : WallpapetAccess)
Best Sports For Woman :महिलाएं हर जगह ही अपना नाम बना रही है वो अब पुरुषो से कदम से कदम मिलाकर चलने लग गई है। कौन सी ऐसी चीज है जो उनकी सामर्थ्य के बाहर है। वैसे ही महिलाएं स्पोर्ट्स में भी बहुत आगे निकल चुकी है और उन्होंने पुरुषो को भी पीछे छोड़ दिया है। चाहे किसी भी तरह का खेल हो महिलाएं हर खेल में ही अव्वल है। तो आइए जानते है महिलाओं के लिए 5 बेस्ट स्पोर्ट्स
महिलाओं के लिए बेस्ट स्पोर्ट्स कौन कौन से है
1. स्विमिंग
स्विमिंग में भारत की महिलाओं ने बहुत ही नाम कमाया है और भारत को गर्वित फील करवाया है। भारत की कुछ महिलाओं ने इंटरनेशनल लेवल पे भारत को गर्वित फील करवाया है। स्विमिंग के लिए चाहिए होती है फ्लेक्सिबिलिटी और माना जाता है महिलाएं बहुत ही फ्लेक्सिबल होती है तो स्विमिंग उनके लिए एक आसान स्पोर्ट्स है जिसपे वो अगर ध्यान दे तो वो इसमें काफी आगे निकल सकती है।
2. बास्केटबॉल
बास्केटबॉल भी महिलाओं और लड़कियों का अत्यंत ही लोकप्रिय खेल है क्योंकि अब लड़कियां स्कूल और कॉलेजेस में भी बास्केटबॉल में हिस्सा लेकर बास्केटबॉल खेलना सिख रही होती है और स्कूल और कॉलेजेस के लोग और स्पोर्ट्स अथॉरिटी भी लड़कियों को अब बास्केटबॉल खेलने के लिए एनकरेज करते है।
3. फुटबॉल
फुटबॉल को सॉकर भी कहते है यह एक यूनिसेक खेल है जो की पुरुषो के साथ साथ महिलाओं में भी फेमस है। फुटबॉल खेलने से लड़कियों की कार्डियो वैस्कुलर ताकत बढ़ती है और यह खेल उनकी स्ट्रेंथ को बढ़ाता है। फुटबॉल एक ऐसा खेल है जिसमें लड़कियां अपना नाम बना सकती है और इस खेल में वो खुद को अहम मुकाम तक पहुंचा सकती है।
4. टेनिस
टेनिस जैसे बड़े खेल में एक नाम ऐसा भी है जिसने भारत को प्राउड फील करवाया है और जो सारी महिला और लड़कियों को प्रेरित करती है और वो नाम है सानिया मिर्जा। लड़कियों के लिए टेनिस भी एक बहुत ही अच्छा स्पोर्ट्स है जो की वो खेल सकती है और इसी स्पोर्ट्स में आगे बढ़ कर नाम बना सकती है।
5. कबड्डी
कबड्डी पहले पुरुषो का स्पोर्ट्स था लेकिन लेकिन फिर महिलाओं ने भी यह खेलना शुरू किया और अंतरराष्ट्रीय लेवल पे खेल कर भारत का नाम रोशन किया है। यह खेल महिलाओं को मजबूती प्रदान करता है और साथ ही साथ मानसिक तौर पे भी उन्हें मजबूत बनाता है।