Advertisment

Women's Health: जानिए सर्वीसाइटिस होने के ये 5 कारण

author-image
Swati Bundela
New Update
सर्वीसाइटिस का मतलब है हमारी ओवरी में होने वाला इंफ्लमैशन। सर्विक्स हमारे यूटेरस का एक नैरो ओपनिंग है जो फिर हमारे वजाइना को लीड करता है। आम तौर पर सर्वीसाइटिस हमें सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज के कारण हो सकता है। सर्वीसाइटिस को अक्सर जल्दी डिटेक्ट नहीं कर पाते हैं और इसलिए ये बाद में दर्दनाक हो जाता है। वैसे तो इसके होने के बहुत सारे कारण है पर कुछ मुख्य कारणों को जानने से आप खुद को इससे बचा सकती हैं। जानिए सर्वीसाइटिस के ये 5 कारण:

Advertisment

1. सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज



सर्वीसाइटिस के केसेस सीवियर भी हो सकते हैं और माइल्ड भी। इसका सबसे बड़ा कारण है सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज। इसलिए अगर आपको सेक्स के कारण क्लैमाइडिया, गोनोर्र्हिया, माइकोप्लाज्मा, यूरोप्लास्मा, ट्राइकोमोनियासिस या जेनिटल हर्पीस है तो आपको सर्वीसाइटिस होने के चान्सेस सबसे ज़्यादा है। इसलिए अगर ऐसा कोई कंडीशन आपको पता चले तो इस बारे में ध्यान दें।

Advertisment

2. एलर्जीज़



कई बार सर्वीसाइटिस किसी विशेष एलर्जी के वजह से भी हो सकता है। अगर आपको स्पेर्मिसाइड्स, या डॉचेस से या फिर कॉन्डोम में मौजूद लेटेक्स से एलर्जी है तो इनके कारण भी आपके सर्विक्स में इंफ्लमैशन हो सकता है। इसलिए अगर ऐसा हो तो आप अपने डॉक्टर से तुतंत संपर्क करें।

Advertisment

3. इर्रिटेशन



आपके सर्विक्स में टेम्पोंस या डायफ्राम्स को बार-बार इन्सर्ट करने से आपके सर्विक्स को बहुत इर्रिटेशन हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है की आपके सर्विक्स में इस कारण किसी तरह की इंजरी हो जाए। ऐसे में आपको सर्वीसाइटिस हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है की आप इन चीज़ों को ज़रूरत से ज़्यादा देर के लिए अपने बॉडी में रहने दें। ऐसे में भी आपको सर्वीसाइटिस हो सकता है।
Advertisment


4. बैक्टीरियल इम्बैलेंस



अगर कोई हार्मफुल बैक्टीरिया आपके वजाइना में गुड
Advertisment
बैक्टीरिया के ऊपर हावी हो जाए तो इस कारण आपको बैक्टीरियल वजायनोसिस हो सकता है। इससे आपके सर्विक्स में इंफ्लमैशन बढ़ेगा और आपको सर्वीसाइटिस हो सकता है।

5. प्रेगनेंसी

Advertisment


सर्वीसाइटिस का मतलब है की हमारे सर्विक्स में किसी तरह की इंफ्लमैशन होना। प्रेगनेंसी के समय हमारे हॉर्मोन अलग लेवल्स पर रहते हैं और यही वजह है की इस समय हमारा सर्विक्स भी काफी सेंसिटिव रहता है। इसलिए ऐसे हालत में सर्वीसाइटिस होना लाज़मी है। अगर आपको अपना सर्विक्स ज़्यादा सेंसिटिव लगे तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।



ये सामान्य रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशेष सलाह की आवश्यकता है कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
सेहत
Advertisment