Advertisment

Masturbation Health Benefits: पढ़िए मास्टरबेशन के 5 हैल्थ बेनिफिट्स के बारे में

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
Female masturbation

Health Benefit Of Masturbation: महिलाओं को मास्टरबेशन के बारे में जानने के लिए और उसे एक्सप्लोर करने के लिए कभी encourage नहीं किया जाता है और यही कारण है कि महिलाओं के और लड़कियों के मन में मास्टरबेशन को लेकर बहुत सारे सवाल रहते हैं।

Advertisment

मास्टरबेशन करना बिल्कुल सामान्य है। सेक्सुअल सेटिस्फेक्शन और ओर्गास्म प्राप्त करने के लिए इरोजेनस ज़ोन को उत्तेजित करना एक सामान्य बात है। जब तक यह जीवन के अन्य पहलुओं में हस्तक्षेप नहीं कर रहा है, मास्टरबेशन पूरी तरह से हानिरहित है। आज के इस ब्लॉग में जानते हैं मास्टरबेशन के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में।

5 Health benefit of masturbation for women

1. ग्लोइंग स्किन

Advertisment

हम सभी ने सेक्स के बाद की चमक के बारे में सुना है। सेक्स के सौंदर्य लाभ रियलिटी में हैं, और ये मास्टरबेशन पर भी लागू होते हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि सेक्सुअल सैटिफैक्शन आपके शरीर के एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाता है, जो स्वस्थ दिखने वाली त्वचा और बाल का कारण होते हैं।

2. नींद के लिए फायदेमंद

अधिकतर ऐसा देखा गया है कि सेक्स के बाद बहुत ही अच्छी नींद आती है, यही चीज़ मास्टरबेशन  में भी लागू होता है, ओर्गास्म के बाद में बहुत अच्छी नींद आती है क्योंकि हमारी बॉडी रिलैक्स हो जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कुछ अलग चीजों के कारण होने की संभावना है। अच्छे सेक्स या मैस्टरबेशन से तनाव से राहत नींद को बढ़ा सकती है क्योंकि यह आपको एक अच्छी स्थिति में ले जाती है - एक कम तनाव वाली स्थिति।

Advertisment

3. बेहतर सेक्स लाइव

मास्टरबेशन की मदद से आप अपने शरीर को अच्छे से समझने लगते हैं और फिर आप यह समझ पाती है कि आप किस चीज से सेटिस्फाई होंगी या किस चीज़ से नहीं। जिससे आप अपने पार्टनर को अपनी जरूरतों को समझा सकती हैं।

4. पीरियड्स के दर्द से राहत

Advertisment

बहुत-सी महिलाओं को पीरियड के दौरान काफी अधिक मात्रा में दर्द को सहन करना पड़ता है लेकिन मास्टरबेशन  की मदद से आप पीरियड के दर्द से आराम से राहत पा सकती है। मास्टरबेशन से युटेरस रिलैक्स होता है और ब्लड फ्लो आसानी से होता है। इसलिए अब आप को पीरियड के दौरान जो दर्द होता है उसको सहन करने की कोई जरूरत नहीं है।

5. स्ट्रेस कम करता है

मास्टरबेशन करने से आप बिना पार्टनर के मदद के भी अपने आप को खुश महसूस करवा सकती है। आप किसी सेक्स टॉय या फिर अपने हाथों की मदद की मदद से अपने आप को सेटिस्फाई कर सकती हैं। जिसके बाद आप ओर्गास्म रिलीज़ करतीं हैं और एक अध्ययन में ऐसा पाया गया है कि जब आप और गैस में रिलीज करती है तो आपकी पूरी बॉडी रिलैक्स हो जाती है और आप स्ट्रेस फ्री मेहसूस कर सकती हैं।

Masturbation सेक्स ग्लोइंग स्किन
Advertisment