Advertisment

Home Remedies for Acne : एक्ने हटाने के लिए घर में ही करें ये 5 उपाय

author-image
Swati Bundela
New Update
एक्ने हटाने के उपाय - आजकल पिंपल की समस्या आम हो गई है। बदलते मौसम, पेट की दिक्कत, पीरियड्स के करण एक्ने की समस्या झेलनी पड़ती हैं। इसके अलावा ऑयली फेस, तनाव, हार्मोनल डिसबैलेंस और आदि के कारण भी फेस में एक्ने होता हैं। इससे सिर्फ चेहरे की खूबसूरती नहीं जाती बल्कि दाग भी रह जाता हैं। इसे ठीक करने के लिए कई लोग रसायन से युक्त प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। उसके कारण उन्हें इंफेक्शन होने का डर रहता है। हालांकि इससे घरेलू नुस्खों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता हैं।

Advertisment

एक्ने हटाने के लिए घर में करें ये 5 उपाय



1. एप्पल साइडर विनेगर

Advertisment


एप्पल साइडर विनेगर एप्पल के रस से बनता है। इसका इस्तेमाल करने से एक्ने से छुटकारा मिलता है साथ ही  स्किन भी स्मूथ हो जाता है । इसमें कई तरह के बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है और ऑर्गेनिक एसिड भी शामिल होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर के साथ पानी को मिला लें।

Advertisment

2. शहद और दालचीनी का मास्क



शहद और दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो एक्ने से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह इन्फ्लेमेशन को कम कर देता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए दो चम्मच शहद के साथ एक चम्मच दालचीनी मिलाकर पेस्ट बनाएं।

Advertisment

3. एलोवेरा जेल



एलोवेरा जेल दाग, धब्बे, रैशेज और दाने हटाने के लिए काफी फायदेमंद उपाय है। एलोवेरा में salicylic acid  होता है, जो एक्नेेे से लड़ने में कारगर साबित होता है। इससे दिन भर में एक दो बार लगाएं।

Advertisment

4. ग्रीन टी



ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से एक्ने से जल्दी छुटकारा मिलता है। इसे लगाने के लिए इससे पहले गर्म करने और गर्म होने के बाद ठंडा कर पिंपल वाले जगह पर लगाएं।
Advertisment


5. मेडिटेशन या एक्सरसाइज करें



कई बार एक ने के पीछे के कारण तनाव होता है। इसी में से छुटकारा पाने के लिए एक्सरसाइज या मेडिटेशन करें। इसके अलावा अच्छे खाद पदार्थ का सेवन करें ताकि आपका पेट सही रहे।



 
सेहत
Advertisment