Advertisment

Questions Before Marriage: 5 सवाल जो अपने जीवनसाथी से जरूर पूछें

शादी से लेकर आपकी बहुत सी चीजें आप दोनों की विचारधार पर निर्भर करती हैं। कभी-कभी छोटी-छोटी चीजें भी केवल मतभेदों के कारण बहुत बड़ा रूप ले लेती हैं।

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
Marriage

Questions Before Marriage

Marriage Concept: आपने यह तो सुना होगा कि शादी से पहले लड़के लड़कियों से सवाल करते हैं। सामाज  में यह पूरी तरीके से सही है। पर लड़की को भी लड़के से सवाल करने का पूर्ण अधिकार है। शादी से पहले लड़कियों से अक्सर हो पूछा जाता है, कि तुम्हें खाना बनाना आता है? घर का काम करना आता है? पर लड़कों से क्या पूछा जाता है।आज हम आपको बताएंगे वह 5 सवाल जो हर लड़की को शादी से पहले अपने जीवनसाथी से  पूछना चाहिए।

Advertisment

5 Question you must ask your partner before marriage -

1. शादी के बाद कब और कितने बच्चे चाहिए?

आपकी शादी से जुड़ी यह बहुत जरूरी बात है। अक्सर देखने को मिलता है की पार्टनर्स के मध्य में इस बात को लेकर काफी झगड़ा हो जाता है। कुछ लोग पहले अपनी जिंदगी को एंजॉय करना चाहते हैं उसके बाद बच्चे की तैसी नई जिम्मेदारियों को उठाने का सोचते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस जिम्मेदारी की राह तके बैठे रहते हैं। तो अगर आप चाहते हैं कि आप के मध्य गलतफहमियां उत्पन्न ना हो तो आपको यह सवाल पहले ही पूछ लेना चाहिए। क्योंकि हो सकता है आप में से किसी को 2 तो किसी को 3 तो किसी को 1 बच्चे की चाह हो।

Advertisment

2. नौकरी को लेकर ना हो मतभेद

शादी से पहले आपको यह बात जरूर कर लेनी चाहिए। ताकि नौकरी को लेकर मतभेद  उत्पन्न ना हो। हर व्यक्ति के कुछ सपने होते हैं। वह अपने पैशन (passion)को फॉलो करता है। लेकिन हमारी जिंदगी में शादी बहुत बड़ा टर्न लेकर आती है। शादी सफल होने के लिए जरूरी है कि दोनों के बीच में अंडरस्टैंडिंग काफी ज्यादा अच्छी हो। शादी से पहले आपको अपनी नौकरी को लेकर बात जरूर कर लेनी चाहिए।

100% At Office & 101% At Home: Women & Work-Related Stress - SheThePeople TV
Advertisment

3. आपकी विचारधार कैसी है

शादी से लेकर आपकी बहुत सी चीजें आप दोनों की विचारधार पर निर्भर करती हैं। कभी-कभी छोटी-छोटी चीजें भी केवल मतभेदों के कारण बहुत बड़ा रूप ले लेती हैं। लेकिन अगर आप दोनों की विचारधाराएं एक समान होंगी तो शायद आपको इन सारी समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसलिए जरूर पूछें विचारधाराओं के विषय में।

4. ज्वाइंट फैमिली को लेकर जरूर करें बात

Advertisment

यह बात तो काफी आम सी नजर आती है। आज कल की दुनिया में बहुत सी ऐसी लड़कियां है, या पार्टनर्स है जो अकेला रहना पसंद करते हैं। तो आपको शादी से पहले यह बात जरूर पूछना चाहिए कि जॉइंट फैमिली (joint family)को लेकर सामने वाले की क्या मानसिकता है। क्या वे पेरेंट्स के साथ रहना पसंद करेंगे या आपके साथ या इनसे जुड़े किसी भी विषय में। यदि शादी से पहले इन सभी विषयों पर खुलकर बात कर ली जाए और आपको इन सभी विषय का अच्छे से पता हो। तो बाद में किसी भी प्रकार के मतभेद से  बचा जा सकता है।

Why Dysfunctional Indian Families are like Chai - SheThePeople TV

5. आपकी ज़िंदगी का क्या लक्ष्य (life goal) है

यह बात काफी जरूरी है और हम सभी जानते हैं कि हमारा हम सभी की जिंदगी का कुछ ना कुछ खोल जरूर होता है। यदि आप शादी से पहले यह जान लेंगे कि आपके पार्टनर का गोल क्या है ? यह वह किस ओर काम करना चाहते हैं।तो आप भी उसे अच्छे से समझ सकते हैं।

marriage family Questions Before Marriage
Advertisment