Advertisment

5 चीज़ें जो लड़िकयों को शादी के बाद भी नॉर्मल रखनी चाहिए

शादी एक ऐसा बंधन है जो एक व्यक्ति की जिंदगी में कई बदलाव लाता है। शादी के बाद लड़कियों को अपने नए परिवार, अपने पति और अपने नए रोल के साथ अच्छे से घुलना मिलना पड़ता है। इसमें कोई शक नहीं है कि शादी के बाद लड़कियों को कुछ चीजें बदलनी होती हैं।

author-image
Priya Singh
New Update
Sex Before Marriage 1

(Image Credit - Media Gallery)

5 Things That Girls Should Keep Normal Even After Marriage: शादी एक ऐसा बंधन है जो एक व्यक्ति की जिंदगी में कई बदलाव लाता है। शादी के बाद लड़कियों को अपने नए परिवार, अपने पति और अपने नए रोल के साथ अच्छे से घुलना मिलना पड़ता है। इसमें कोई शक नहीं है कि शादी के बाद लड़कियों को कुछ चीजें बदलनी होती हैं, जैसे कि अपना नाम, अपना पता, अपनी जिम्मेदारियां आदि। लेकिन यह भी सच है कि शादी के बाद लड़कियों की कुछ ऐसी चीज़े जिनमे बदलाव नहीं होता है जैसे शादी से पहले थी वैसे ही शादी के बाद भी नॉर्मल रहती हैं जो उनकी पहचान, उनकी खुशी और उनकी स्वतंत्रता का हिस्सा हैं। तो चलिए बात करते हैं 5 चीज़े जो लड़कियों को शादी के बाद भी नॉर्मल रखनी चाहिए।

Advertisment

5 चीज़ें जो लड़िकयों को शादी के बाद भी नॉर्मल रखनी चाहिए

1. कैरियर

शादी के बाद लड़कियों को अपने कैरियर को नहीं छोड़ना चाहिए अगर वे अपने कैरियर से प्यार करती हैं और ये उनका सपना है तो उनका अपने कैरियर को छोड़ना आत्मसम्मान और आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा लड़की को अपने पति और ससुराल वालों को समझाना चाहिए कि उनका कैरियर उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है और वे उसके साथ ही घर और परिवार को भी अच्छे से संभाल सकती हैं। वे अपने पति के साथ एक बराबरी का रिश्ता बनाना चाहती है। जो शादी के बाद भी लड़कियों के लिए नॉर्मल है। 

Advertisment

2. परिवार की केयर करना

शादी के बाद लड़कियों को अपने परिवार की केयर करनी चाहिए। उसे अपने पति, ससुराल और बच्चों के साथ प्यार और विश्वास का रिश्ता बनाना चाहिए। उसे उनकी खुशी, दुःख और चिंताओं को साझा करना चाहिए। 

3. आत्मसम्मान

Advertisment

शादी के बाद लड़कियों को अपने आप को एक अच्छी समर्थ और सुंदर व्यक्ति के रूप में मानना चाहिए। उन्हें अपने आप को किसी भी तरह के अपमान या हिंसा का शिकार नहीं होने देना चाहिए और न ही उन्हें अपने आप को अपने पति या ससुराल के सामने कमजोर या निराश दिखाना चाहिए। उसे अपने अधिकारों और कर्तव्यों का ज्ञान भी होना चाहिए। 

4. सर नेम

शादी के बाद लड़कियों को अपना सर नेम भी नॉर्मल रखना चाहिए। उसे अपने पति के सर नेम को अपनाने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। वो अपने मायके के सर नेम को रखने का फैसला खुद कर सकती हैं। वे अपने पति के सर नेम को अपने सर नेम के साथ जोड़ सकती है या नहीं यह उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। 

Advertisment

5. अपनी खुशी का ख्याल रखना

शादी के बाद लड़कियों को अपनी खुशी का ख्याल रखना चाहिए। शादी के बाद अपने पति, परिवार और बच्चों को संभालने के बीच वो अक्सर अपनी खुशी भूल जाती हैं। उन्हें अपने लिए भी कुछ समय निकालना चाहिए अपनी पसंद की चीजें करनी चाहिए अपने दोस्तों और परिवार से बात करना चाहिए और अपने आप को प्यार और सम्मान देना चाहिए। उन्हें अपनी खुशी को अपने पति, ससुराल और बच्चों के साथ भी बांटना चाहिए। 

ये थी कुछ चीजें जो लड़कियों को शादी के बाद भी नॉर्मल रखनी चाहिए। ये चीजें उन्हें अपने आप को बेहतर बनाने, अपने रिश्तों को मजबूत बनाने और अपने सपनों को पूरा करने में मदद करेंगी। ये चीजें उन्हें एक नॉर्मल, लेकिन असाधारण व्यक्ति बनाएंगी।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन कुमकुम का है।

Advertisment