Advertisment

Wealth :यदि आप भी यह 5 उपाय करेंगे तो कभी कमी नही होगी पैसों की घर पर

author-image
Vaishali Garg
New Update
Attract Money

आज के समय में अधिकतर लोग यही सोचते हैं कि वह और अधिक समृद्ध कैसे बने या और अधिक अमीर कैसे बने। बहुत से लोग अपने नए घर में शिफ्ट होते हैं और उसके बाद यह सोचते हैं कि यार यहां पैसे क्यों नहीं आ रहे हैं? क्या यहां पर कोई वास्तु दोष है आदि। आज के इस भागदौड़ भरे जीवन में हर कोई पैसे कमाना चाहता है क्योंकि लोगों का मानना है की पैसा ही है जो आपको एक लग्जरियस लाइफ दे सकता है। अब बहुत हद तक यह बात सच भी है।

Advertisment

चीनी दार्शनिक प्रणाली फेंग सुई के अनुसार ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप अपने घर में भाग्य और धन ला सकते हैं। इन विधियों का पालन करके, आप अपने भाग्य, स्वास्थ्य, प्रेम के प्रवाह को बढ़ावा दे सकते हैं और धन को आकर्षित कर सकते हैं। तो फिर आइए आज के इस ब्लॉग में हम  देखते हैं 5 उपाय जिनकी मदद से आप भी अपने घर में धन को आकर्षित कर सकते हैं।

5 tricks to attract money into your home-

1. फाउंटेन

Advertisment

यदि आप लोगों से धन और सौभाग्य को आकर्षित करने के बारे में पूछें तो वे आपको बताएंगे कि घर में एक फाउंटेन होना चहिए है। लेकिन आजकल हर कोई अपने घर में फाउंटेन नहीं रख सकता। इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है कि आप किसी पहाड़ से बहते पानी की तस्वीर खरीद लें। पानी की तस्वीर परिवार में धन और समृद्धि के प्रवाह का प्रतीक है। और यदि आप इससे अपने कमरे में लगाते हैं तो आपका कमरा भी बहुत ही खूबसूरत दिखेगा।

2. रसोई साफ़ रखें

गंदा किचन होना या लंबे समय तक बर्तन न धोना कभी भी अच्छा संकेत नहीं होता है। अपने घर के अंदर सकारात्मक माहौल बनाने के लिए आपको किचन को हमेशा साफ रखना चाहिए। रात के खाने के बर्तन हमेशा रात में ही साफ करके रखें ऐसा करने से बहुत से जो कीड़े होते हैं वह भी नहीं आते हैं किचन में। और हमेशा हर बर्तन को प्रयोग के बाद धोना ना भूलें।

Advertisment

3. अपने सामने के दरवाजे को सजाएं

यदि आप सोच रहे हैं कि भाग्य और धन को कैसे आकर्षित किया जाए तो आपको प्रवेश द्वार को महत्व देना ही चाहिए। यदि प्रवेश द्वार देखने में सुखद है तो यह ऑटोमेटिकली ही समृद्धि और धन का प्रतीक है। आप दरवाजे को चमकीले रंगों से रंग सकते हैं, और इसे सुंदर दिखने के लिए पौधों से सजा सकते हैं। आपके बता दे की ग्रीनरी या प्राकृतिक पौधे सकारात्मकता का प्रतीक होता है।

4. कुबेर मूल स्थित

Advertisment

कुबेर मूल को "धन के कोने" के रूप में भी जाना जाता है जो धन और भाग्य को आकर्षित करने में मददगार साबित होता है। कुबेर आपके घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित होता है। धन को आकर्षित करने के लिए आप घर के इस हिस्से में एक बैडरूम, स्टोर रूम रख सकते हैं। इस स्थान पर कोई भी स्विमिंग पूल या बाथरूम ना रखें।

5. घर में टूटी फूटी चीजें ना रखें

अपने पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए, आपको उन वस्तुओं को हटा देना चाहिए जो उपयोगी नहीं हैं। आप उन्हें बेच सकते हैं, उन्हें दे सकते हैं या उन्हें फेंक सकते हैं। और खासकर टूटी चीजें तो बिल्कुल भी अपने घर में ना रखें। ऐसा माना जाता है कि घर में टूटी फूटी चीज है देखने से घर में नेगेटिविटी आती है।

home money attract money
Advertisment