Advertisment

Work from Home Jobs : इन 4 कामों की मदद से कर सकते हैं घर बैठे कमाई

author-image
Swati Bundela
New Update
घर बैठे काम करें - इस कोरोनावायरस में कई लोगों का काम छूट गया है या काम बंद हो गया है। जिसके कारण उन्हें पैसों की बहुत दिक्कत भी हो रही है। वही जिन लोगों को ग्रेजुएशन कंप्लीट है उन लोगों के लिए भी नौकरी पाना मुश्किल हो गया है। ऐसे महामारी में बाहर निकल कर काम करना भी खतरनाक हो सकता है। इसीलिए हमें ज्यादा से ज्यादा कोशिश करनी चाहिए कि हम घर से ही बैठ कर अपना काम कर सकें। इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही 4 कामों के बारे में बात करेंगे जिससे आप घर से कमा सकते हैं।

Advertisment

1. डेटा एंट्री



अगर ऑनलाइन देखी जाए तो ऐसी बहुत सारी नौकरियां उपलब्ध हैं। जिसमें आप घर बैठे डेटा एंट्री या फॉर्म फिलिंग का काम कर कमा सकते हैं। इस काम को कोई भी समझ कर अच्छे से फुल टाइम या पार्ट टाइम कर सकता है। इसके लिए आपके बस पास कंप्यूटर या लैपटॉप होना चाहिए। इस काम को करके आप 1 लाख से तीन लाख तक की सैलरी सालाना कमा सकते हैं।
Advertisment


2. ईमेल प्रोसेस सपोर्ट एग्जिक्यूटिव



यह काम काफी आसान है। इसमें आपको किसी कंपनी के ग्राहकों से चैट पर बात करना होगा। इसमें आपको ग्राहकों के सवालों का जवाब देकर उनकी परेशानी को सॉल्व करना होता है। इस तरह काम अधिकतर ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए किए जाते हैं। इसमें आप को सैलरी दो से तीन लाख तक सालाना मिल सकती है।
Advertisment


3. ट्रांसलेटर



यह काम उन लोगों के लिए अच्छा है जी ने एक से ज्यादा भाषा आती है। वह इंगलिश के अलावा अन्य कोई भी दूसरी भारतीय भाषा आता हो और आपको उसे टाइप करना भी आता हो। तो ही आप ट्रांसलेटर का काम कर सकते हैं। इसमें कंपनी सैलेरी ट्रांसलेशन वर्क के आधार पर प्रोजेक्ट की कीमत तय करती है।
Advertisment


4. कंटेंट राइटर



अगर आपको लिखना पसंद है या इस कला में आप माहिर हैं, तो ये कम आपके लिए है। इसके अलावा अगर आपको किसी खास क्षेत्र का ज्ञान है तो आपके लिए फायदेमंद होगा। कई
Advertisment
कंपनियां किसी खास क्षेत्र पर लिखने के लिए राइटर रखती है। इसके अलावा आजकल हर कंपनी कंटेंट राइटर रखती है। एक 500-1000 शब्द के आर्टिकल के 1000 रुपए तक मिल सकते हैं।



घर बैठे काम करें
सोसाइटी
Advertisment