Advertisment

ब्रेस्ट पैन को अनदेखा ना करें - जानें दर्द के 6 कारण

author-image
Swati Bundela
New Update
ब्रेस्ट पैन के कारण - अक्सर ज्यादातर महिलाओं को ब्रेस्ट पैन की समस्या से गुजरना पड़ता है। वही 40 से 80 प्रतिशत महिलाएं इस दर्द को महसूस करती हैं। ब्रेस्ट पैन को mastalgia भी कहते हैैं। हालांकि ब्रेस्ट में दर्द होना कोई गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन इसे नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता ‌है, क्योंकि यह बाद में गंभीर समस्या बन सकती है। इसीलिए इसका कारण जानकर सही इलाज करवाना जरूरी है।  जानिए ब्रेस्ट पेन होने के पांच कारण।

Advertisment

1. ब्रा के कारण



सही साइज का ब्रा ना पहनने के कारण कई बार ब्रेस्ट में दर्द होता है। ब्रा महिलाओं के ब्रेस्ट के भारी वजन को और फैटी टिशु को सपोर्ट प्रदान करता है। इसलिए जरूरी है कि सही साइज का ब्रा पहने। ब्रा ब्रेस्ट से ज्यादा बढ़ा, छोटा और पुराना होने के कारण दर्द होता है। सही साइज का ब्रा ना पहनने के कारण गले और पीठ में भी दर्द होता हैं।
Advertisment


2. पीरियड के कारण दर्द होना



दरअसल पीरियड के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हारमोंस में बदलाव आते हैं। यह हारमोंस ब्रेस्ट में मिल्क गलांड्स और डक्ट्स का आकार बढ़ा देते हैं। जिसके कारण ब्रेस्ट में सूजन हो जाती है या दर्द होता है।
Advertisment


3. प्रेगनेंसी का लक्षण



Advertisment
ब्रेस्ट में पैंन होना प्रेगनेंसी के लक्षणों में से एक है। प्रेगनेंसी के वक्त हमारे बॉडी में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। प्रेगनेंसी के पहले महीने में ब्रेस्ट में दर्द या सूजन होता हैं।

4. दवाएं

Advertisment


कुछ दवाइयों के कारण भी ब्रेस्ट में दर्द होता है। दरअसल कुछ दवाओं के कारण हमारे हार्मोनल स्तर में परिवर्तन होता है। जैसे कि ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव, एंटीडिप्रेसेंट्स और इत्यादि। जिसके कारण हमारे ब्रेस्ट में दर्द होता है।

5. ब्रेस्ट सिस्ट (breast cyst)

Advertisment


ब्रेस्ट सिस्ट छोटी सी थेली होती है जिसमें फ्लीउद भर जाते हैं। यह आमतौर पर पीरियड के दौरान बढ़ जाते हैं। यह दोनों या एक ब्रेस्ट में भी होता है। इसके कोई लक्षण नहीं है बस ब्रेस्ट में दर्द होता है।

6. इंफेक्शन के कारण



इस ब्रेस्ट इंफेक्शन को Mastitis कहते हैं। यदि दर्द इंफेक्शन के कारण होता है तो बुखार और स्थान में रशैज भी हो सकते हैं। ज्यादातर महिलाओं में ब्रेस्ट फीडिंग के कारण होता है।
सेहत
Advertisment