Fermented Foods: गुड बैक्टीरिया से भरपूर ये 6 फूड्स जो महिलाओं की हेल्थ के लिए हैं बेहतरीन

फर्मेंटेड फूड्स महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। भारतीय फर्मेंटेड फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके महिलाएँ न केवल अपनी हेल्थ को बेहतर बना सकती हैं बल्कि दिनभर ऊर्जावान भी रह सकती हैं।

author-image
Kirti Sirohi
New Update
Fermented Foods

Image: (Freepik )

6 Rich In Bacteria Foods Which Are Excellent For Women Health: फर्मेंटेड फूड्स जिन्हें किण्वित खाद्य पदार्थ भी कहां जाता है सेहत के लिए और उसमें भी खासकर महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। ये फर्मेंटेड फूड्स गुड बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं और ये न केवल शरीर में आंतों को स्वस्थ रखने में लाभदायक होते हैं बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म, आपकी त्वचा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। वैसे भी ज्यादातर महिलाओं के लिए सेहत का ध्यान रखना एक बड़ी चुनौती जैसा हो जाता है लेकिन शरीर को सही पोषण देना और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना बेहद ज़रूरी है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे 6 बेहतरीन फर्मेंटेड फूड्स जो आपकी सेहत और पाचन दोनों के लिए बेहद लाभदायक होते हैं।

Advertisment

महिलाओं के लिए 6 फर्मेंटेड फूड्स

डोसा

दक्षिण-भारत की एक पारंपरिक डिश है डोसा लेकिन इसे पसन्द लगभग हर जगह पर किया जाता है। डोसा को तैयार करने के लिए चावल और उड़द दाल को साथ में पीसकर इन्हें खमीर उठने यानी फर्मेंटेशन होने के लिए रखा जाता है और फिर इसे पकाया जाता है। डोसा महिलाओं के डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि यह बेहद हल्का और तेजी से पचने वाला है और इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देते हैं। साथ ही इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ खाया जाता है जिससे इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

Advertisment

इडली

इडली भी एक दक्षिण भारतीय फर्मेंटेड फूड में आती है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे भी चावल और दाल को फर्मेंट करके बनाया जाता है। और यह न केवल हल्का और जल्दी पचने वाली होती है बल्कि इसमें पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया इंटेस्टाइन के लिए फायदेमंद होते हैं। महिलाओं के लिए इडली एक हेल्दी ब्रेकफास्ट का विकल्प है क्योंकि यह प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर होती है साथ ही वजन को भी संतुलित रखती है। इडली में फाइबर पाए जाते हैं जो आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

ढोकला

Advertisment

गुजराती खाने में सबसे मशहूर है ढोकला लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह भी बेहतरीन फर्मेंटेड फूड में से एक होता है। ढोकला बेसन या चावल और उड़द दाल के मिश्रण से बनता है जो बेहद हल्का होता है साथ ही महिलाओं के लिए एक हेल्दी स्नैक भी है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद भी करते हैं। ढोकला एक लो-कैलोरी फूड है जोकि वजह से यह वजन को भी नहीं बढ़ने देता है।

कांजी

कांजी भारत में वर्षों से पी जाने वाली एक बहुत ही पोषक और फायदेमंद फर्मेंटेड ड्रिंक है। कांजी कोई हर जगह कई अलग तरह से और अलग-अलग चीजों को इस्तेमाल करके बनाया जाता है जैसे कि चुकंदर, काली गाजर, सरसों और पानी के फर्मेंटेशन से तैयार किया जाता है और अगर इसे मिट्टी के मटकों में बनाया जाए तो ये और भी ज्यादा लाभदायक होती है। कांजी आंतों के बैक्टीरिया को संतुलित करने में मदद करती है और शरीर को अंदर से डिटॉक्स भी करती है। खासतौर पर महिलाओं के लिए कांजी एक बेहतरीन हेल्थ ड्रिंक है क्योंकि यह त्वचा को ग्लोइंग बनाए रखने और पेट की समस्याओं को दूर रखने में असरदार है। इसके अलावा कांजी शरीर की इम्यूनिटी को भी बूस्ट करती है और कई तरह के संक्रमणों से बचाव में भी मदद करती है।

Advertisment

दही

दही या योगर्ट दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय फर्मेंटेड फूड्स में से एक है और भारतीय खाने में यह एक समय ज्यादातर घरों में जरू खाई जाती है। यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है और आंतों को हेल्दी रखने में मदद करती है। इसके साथ ही दही पाचन क्रियाभी सुधारती है। महिलाओं के लिए दही बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव भी करता है। इसके अलावा दही त्वचा के लिए भी अच्छी होती है और पेट की सूजन व गैस की समस्या को कम करने में मदद करती है। 

छाछ

Advertisment

छाछ एक फर्मेंटेड फूड है जो न केवल पाचन को सुधारता है बल्कि गर्मियों के समय में शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। महिलाओं के लिए छाछ एक बेहतरीन ड्रिंक है क्योंकि यह आपको डिहाइड्रेशन से बचाती है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखती है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट के लिए फायदेमंद हैं और गर्मियों में शरीर को लू से बचाने और ठंडक देने में मदद करते हैं। नियमित रूप से छाछ का सेवन करने से एसिडिटी भी समस्या भी कम होती है और यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखता है जिससे कमजोरी और चक्कर आने की समस्या नहीं होती।

फूड प्रोबायोटिक्स गुड बैक्टीरिया