प्रेगनेंसी के दौरान इन्फेक्शन को रोकने के लिए अपनाएं 6 तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update

1. साफ सफाई का ध्यान रखें


प्रेगनेंसी के वक्त में साफ सफाई रखना काफी जरूरी होता है। इसीलिए खाने, नाक‌ और मुंह छूने से पहले हाथ धोना जरूरी हैं। ऐसा करने से कीटाणु को अपने अंदर जाने से और बीमार पड़ने से रोक सकते हैं।

2. खाना अच्छे से पकाकर खाएं


कोई भी सब्जी खाने से पहले उसे अच्छे से पका लें, आधा पका हुआ या कच्चा एकदम न खाएं। मीट, हॉट डॉग और चिकन इसे ठंडा या बांसी ना खाएं। आधा पका हुआ या बासी खाना खाने से Listeriosis इंफेक्शन हो सकता है।

3. कच्चा दूध या उससे बना पदार्थ ना खाएं


चीज या कच्चे दूध का बना हुआ खाद पदार्थ का सेवन ना करें। खाने से पहले जांच लें कि वह कच्चे दूध का यह पक्के दूध का बना हुआ है। क्योंकि कच्चे दूध में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं।

4. जिन्हें इंफेक्शन है उनसे दूर रहें


उन लोगों से दूर रहें जो कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं या जिन्हें चिकन पॉक्स है। चिकन पॉक्स के कारण प्रेगनेंसी के दौरान कई तरह की परेशानियों को झेलना पड़ सकता है।

5. इंसेक्ट (insect) के काटने से बचें


मच्छर आपके शरीर में जिका वायरस या कोई और इंंसेक्ट कई तरह के बैक्टीरिया संचारित कर सकते हैं। जिसके कारण बाद में प्रेगनेंसी से जुड़ी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

6. डॉक्टर से परामर्श करें


डॉक्टर से एक बार जांच जरूर करवा लें। क्योंकि कई बार GBS जैसे इंफेक्शन होते हैं। जिसका कोई लक्षण नहीं दिखता है। 4 में से 1 प्रेग्नेंट महिलाओं को यह इंफेक्शन होता है। इसीलिए समय पर इसका इलाज करवाना जरूरी है।

Disclaimer - यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें 

सेहत