Advertisment

Health Benefits Of Having Sex: इसके फ़ायदे जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

author-image
New Update
first time sex

किसी भी मजबूत रिलेशनशिप के लिए प्यार बहुत जरूरी होता है। लेकिन अकेला प्यार ही काफी नहीं होता। हर व्यक्ति की अपनी शारीरिक जरूरतें होती हैं जिसके लिए सेक्स करने की आवश्यकता होती है। कई लोग ऐसा समझते हैं कि सेक्स केवल रिप्रोडक्शन या बच्चा पैदा करने के लिए होता है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग सेक्स को एक ऐसी चीज़ समझते हैं जिसके परिणाम अनप्लान प्रेग्नेंसी और बीमारियों से छुटकारा पाना होता है।

Advertisment

सेक्स इन सभी चीजों से कई ज्यादा है। यह हमारी शारीरिक, मेंटल, इम्यूनल और आंतरिक हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। कुछ लोग हर रोज सेक्स करते हैं तो कुछ लंबे समय में एक बार। सेक्स के बारे में ऐसे कई मिथ प्रचलित है जिनमें यह कहा जाता है कि रोज सेक्स करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। लेकिन यह झूठ है क्योंकि सेक्स करने के फायदे अनगिनत है जिन्हें जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

सेक्स करने के फ़ायदे

अगर आप नहीं कभी पहले सेक्स किया है तो आप जानते होंगे कि इससे होने वाली अनुभूति कितनी आनंद पूर्ण होती है। यह दो व्यक्तियों के बीच एक अपनेपन और इंटिमेसी का एहसास कराता है और उनके बॉन्ड का विकास होता है। केवल इतना ही नहीं यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जो लोग यह समझते हैं कि सेक्स करने के क्या नुकसान है आज उनके लिए हम लाए हैं यह फायदे -

Advertisment

1. कैलोरी घटती हैं

आजकल मोटापा एक आम समस्या बन गई है। लोगों का लाइफ स्टाइल बदल कर स्थाई हो गया है जिसके कारण उनके अंदर एक्टिव नेस की कमी हो गई है। एक वक्त था जब लोग सारे काम अपने हाथों से किया करते थे और वाहनों के कम होने के कारण पैदल चल कर जाया करते थे। लेकिन अब कंप्यूटर के सामने बैठकर ही देश-विदेश से जुड़े सभी काम चुटकियों में पूरे हो जाते हैं। इसके कई आर्थिक फायदे हैं लेकिन शारीरिक नुकसान भी अनेक है।

पूरे दिन एक पोजीशन में बैठे रहने से मोटापा बढ़ जाता है। इसका मजेदार और बेस्ट हाल है सेक्स करना। जो लोग हर एक-दो दिन में सेक्स करते हैं उनका वजन कंट्रोल में रहता है। सेक्स करते समय कैलोरी बर्न होती है जिससे शरीर की चर्बी घटती है और मोटापा बढ़ता नहीं है।

Advertisment

2. एक्टीवनेस

स्टडीज में ऐसा देखा गया है कि जो लोग लंबे समय में एक बार सेक्स करते हैं वह हर रोज सेक्स करने वाले लोगों से कम एक्टिव होते हैं। कम समय मे सेक्स करने वाले लोग ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहते हैं। सेक्स करने से शरीर में फुर्ती आती है। यह आपकी रोजमर्रा की गतिविधियों में आपकी रुचि भी बढ़ा देता है।

3. इम्यून सिस्टम मजबूत होगा

Advertisment

रिसर्च में पता चला है कि सेक्स करने से शरीर में बीमारियों और बुरे वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने वाले एंजाइम प्रोड्यूस होते हैं। जो लोग सेक्स करते हैं उनका इम्यून सिस्टम सेक्स ना करने वाले लोगों से ज्यादा मजबूत होता है। सेक्स के अलावा मेल सिस्टम मजबूत करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर फूड और एक्सरसाइज पर भी ध्यान दे सकते हैं।

4. ब्लैडर कंट्रोल

महिलाओं को एक्सरसाइज करने से एक और बेनिफिट मिलता है। उनकी पेल्विक मांसपेशियां सेक्स करने से मजबूत होती है। कमजोर पेल्विक फ्लोर के कारण incontinence होता है जिससे विश्व की 30% महिलाएं गुजरती है। पेल्विक मांसपेशियों के लिए सेक्स एक अच्छा वर्कआउट है। जब आपको ऑर्गेज्म मिलता है तो कांट्रेक्शन होता है जो इन्हें मजबूत करता है।

Advertisment

5. ब्लड प्रेशर होता है कम

स्टडीज के अनुसार सेक्स और लो ब्लड प्रेशर एक दूसरे से संबंधित है। जिन लोगों की सेक्स लाइफ हेल्थी होती है उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उनके लिए सेक्स फायदेमंद है क्योंकि सेक्शुअल गतिविधि करने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर कम होता है।

6. दिल की सेहत

Advertisment

सेक्स करने से ना केवल दिल की धड़कन तेज होती है बल्कि एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बैलेंस भी हेल्दी होता है। इनकी कम मात्रा होने से दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। सेक्स करने से यह हार्मोन बैलेंस आते हैं और दिल संबंधित बीमारियों का खतरा भी कम होता है। ख़ासतौर पर पुरुषों में यह देखा गया है कि जो पुरूष हफ्ते में 3 से ज़्यादा बार सेक्स करते हैं, दूसरे पुरुषों के मुकाबले हार्ट फेलियर से मरने का खतरा उन्हें कम होता है।

7. दर्द में कमी

एक और चौका देने वाला फायदा यह है कि सेक्स करने से शरीर के किसी भी तरह के दर्द में राहत मिलती है। वजाइनल स्टिमुलेशन से हमारे हार्मोन में बदलाव आता है जिससे पीठ और पैरों में होने वाले दर्द से थोड़ी राहत मिलती है। इससे मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स और आर्थराइटिस में होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है।

8. स्ट्रेस कम होता है

जब आप सेक्स करते हैं तो आपकों ऑर्गेज्म मिलता है। इससे शरीर में एक natural feel good हार्मोन रिलीज़ होता है। यह आपके दिमाग को सिग्नल देता है और आप एंजाइटी और स्ट्रेस को भूलकर खुश हो जाते हैं। कुल मिलाकर सेक्स करने से आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी होती है और आपका एंजाइटी लेवल कम हो जाता है।

सेक्स करने के फ़ायदे
Advertisment