क्या आप रात भर AC चला कर सोते हैं ? क्या आप इस के नुकसान जानते हैं ?

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

1. ऊर्जा कम होना


हर समय AC में रहना बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है। जब हम रात भर AC में सो जाते हैं तो हम सुबह तंदरुस्ती से नहीं उठ पाते हैं। इस से हमारी मेहनत करने की आदत छूट जाती है और फिर आप धूप में ज्यादा देर रह नहीं पाते हैं और काम भी नहीं कर पाते हैं।
Advertisment

2. मानसिक थकान


ज्यादा समय तक AC के कम तापमान में बैठे रहने से दिमाग की कोशिकाएं धीमी हो जाती हैं। मानसिक थकान से हम किसी भी काम में दिमाग नहीं लगा पाते हैं। इस से दिमाग की छमता कम होती है और हमारे काम पर बुरा असर पढता है।
Advertisment
रात भर AC के नुकसान

3. स्किन रुखी होना

Advertisment

अगर आप AC में रहते हैं तो आप बॉडी लोशन लगा लगा कर परेशान होंगे। क्योंकि AC की ज्यादा ठंडक में रहने से त्वचा एकदम रुखी, सूखी और बेजान हो जाती है। AC हमारी त्वचा की नेचुरल नमी को खत्म कर देता है। इसलिए आपका रुम ठंडा होने के बाद AC बंद कर दें और कुछ समय बाद चालू करें।
Advertisment

4. सांस की समस्या


AC को समय पर साफ़ करने कि बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है। AC में नमी होने के कारण इस में कई तरीके के बैक्टीरिया पनपते हैं जिस से सांस सम्बन्धी दिक्कते हो जाती हैं।
Advertisment

5. कम तापमान से शरीर अकड़ना


जब हम रात भर AC चलते हैं तो सुबह होने तक कमरे के तपमानन बहुत ज्यादा कम हो जाता। इसके कारण हमें कई स्वास्थ्य से जुडी समस्या हो सकती हैं। सुबह होने तक ठंडक से हमारा शरीर एक दम अकड़ जाता है। इसके कारण हमारा शरीर बहुत सुस्त और धीमा हो जाता है। इस से कभी हमारे घुटने दर्द होते हैं तो कभी हमारा शरीर।
सेहत