Advertisment

Alia Bhatt ने अपनी बेटी का नाम रखा Raha, जानिए क्या होता है इसका मतलब

24 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी बेटी का नाम रिवील किया, उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उनकी बेटी का नाम दादी नीतू कपूर ने रखा है, बेटी का नाम राहा है। आइए जानते हैं इस ब्लॉग में इस नाम का मतलब-

author-image
Vaishali Garg
Nov 25, 2022 11:29 IST
Alia Bhatt-ranbir kapoor

Alia Bhatt and ranbir kapoor with raha

Alia Bhatt: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी न्यू बोर्न बेबी का नाम रिवील किया। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने बच्ची का नाम राहा रखा है।

Advertisment

आलिया भट्ट की बच्ची के नाम का अर्थ

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी रणबीर कपूर की एक तस्वीर और रहा की छोटी सी झलक शेयर की, फोटो के पीछे नर्सरी की दीवार पर बर्सिलोना फुटबॉल क्लब की एक जर्सी भी दिखाई दे रही है जिस पर राहा नाम लिखा हुआ है।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पोस्ट के जरिए यह बताया कि राह का यह नाम उनकी दादी नीतू कपूर ने चुना है। उस इंस्टाग्राम पोस्ट में आलिया ने नाम का मतलब भी बताया।

Advertisment

दादी Neetu Kapoor ने रखा पोती का नाम Raha

राहा नाम (उनकी बुद्धिमान और अद्भुत दादी द्वारा चुना गया) जिसका बहुत सारे सुंदर अर्थ हैं ... राहा, अपने शुद्धतम रूप में इसका अर्थ है दिव्य पथ, स्वाहिली में, वह जॉय है, संस्कृत में, राहा एक कबीला है, बांग्ला में - आराम, राहत, अरबी में शांति, इसका अर्थ खुशी, स्वतंत्रता और आनंद भी है। और उसके नाम के अनुरूप, पहले क्षण से ही हमने उसे थामा - हमने यह सब महसूस किया! शुक्रिया राहा, हमारे परिवार को जीवंत करने के लिए, ऐसा लगता है जैसे हमारी जिंदगी अभी शुरू ही हुई है।'

आलिया भट्ट ने इस महीने की शुरुआत में अपने पति ranbir kapoor के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। अपनी बेटी के आने की खबर की घोषणा करते हुए, "आलिया ने पोस्ट में लिखा था, "और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर: हमारा बच्चा यहाँ है.. और वह कितनी जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर प्यार से भर रहे हैं - धन्य और जुनूनी माता-पिता !!!!!  प्यार प्यार प्यार। आलिया और रणबीर।”

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता के अभी तक सुर्खियों में है। अयान मुखर्जी द्वारा अभिनीत इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी थे।  इसके बाद आलिया करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।  

#Alia bhatt #Ranbir Kapoor #Neetu Kapoor #Raha
Advertisment