/hindi/media/post_banners/yhbqhP9RvXq7ghrLnABw.jpg)
कुछ दिन पहले ही फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन के साथ वापसी की है। वह इस शो में कुछ सेलिब्रिटी के साथ बातें करते हैं। हाल ही में उनके शो पर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह आए थे। आलिया भट्ट की अप्रैल में रणबीर कपूर के साथ शादी हुई थी।
जब आलिया भट्ट से सुहागरात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शादी के बाद सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती है। आप बहुत ज्यादा थके हुए होते हो और आप केवल आराम करने की इच्छा रखते हैं। वैसे आलिया भट्ट सही कह रही है सुहागरात पर सेक्स अधिकतर एक मिथ ही होता है।
शादी की थकान
एक देसी भारतीय शादी की रस्मों रिवाजों से आप भली-भांति परिचित होंगे। इन सभी रस्मों रिवाजों को पूरा करते करते हर कोई थक जाता है। इसके बावजूद शादी आधी रात के समय तक संपन्न होती है। और जब तक शादी के सभी रिवाज पूरे ना हो जाए तब तक दूल्हा दुल्हन से यह उम्मीद की जाती है कि वे व्रत रखें।
भारी भारी वाहनों और 10 किलो की कढ़ाई वाले लहंगे में पूरी रात शादी की रस्में करते हुए बिना कुछ खाए बताना किसी भी महिला को थकान से झकझोर देगा। करवा चौथ के व्रत की तरह ही शादी के बाद सुहागरात पर सेक्स को भी बॉलीवुड फिल्मों द्वारा बहुत बड़ा चढ़ाकर दिखाया जाता है।
सुहागरात पर सेक्स नहीं है असलियत
बहुत से पुरुषों और महिलाओं को ऐसा लगता है कि शादी के बाद सुहागरात पर सेक्स करना उनकी शादी का बेंच मार्क है। वे इसके लिए काफी उत्साहित भी होते हैं। लेकिन आपको यह सुनकर हैरानी होगी कि यह एक मिथ है। अगर आप अपने दोस्तों से उनकी सुहागरात के बारे में पूछेंगे तो आपको बहुत ही अनोखी और मजेदार किस्से सुनने को मिल जाएंगे जो आपकी सोच से बिल्कुल विपरीत हैं।
कुछ महिलाओं के लिए सुहागरात पर सेक्स का मतलब प्यार हो सकता है लेकिन कुछ के लिए सुहागरात उनके रेप का कारण बन जाती है। भारी-भरकम जड़ाई वाले लहंगे और गहने पहनने के बाद कोई भी महिला सबसे पहले मुंह धो कर अपना बिस्तर पर करना चाहेगी।
सेक्स करने के लिए ऊर्जा चाहिए होती है जो शायद एक नई शादी शुदा महिला में ना हो। लेकिन जब पति सेक्स करने के लिए उतावला होता है और अपनी पत्नी को नहीं समझता तो यह रेप की स्थिति पैदा कर देता है। इसलिए जरूरी है कि आप इस भ्रम से बाहर आए सुहागरात पर सेक्स करना अति आवश्यक है।
अरेंज मैरिज में सुहागरात
भारत में ज्यादातर शादियां अरेंज मैरिज होती है। इनमें सुहागरात के दिन पहली बार पति और पत्नी को एक दूसरे के करीब होने का मौका मिलता है। लेकिन अचानक से किसी अजनबी व्यक्ति के साथ बिना उसे अच्छे से जाने बेड में जाकर सेक्स करना इतना आसान नहीं।
सेक्स एक बहुत ही इंटिमेट चीज होती है जिसके लिए दोनों पार्टनर्स का एक दूसरे को जानने की ज़रूरत होती है। यह जरूरी है कि दोनों पार्टनर के बीच में एक भरोसा और अंडरस्टैंडिंग हो। इसके बिना चीजें कॉम्प्लिकेटेड हो जाती हैं। यह बहुत ही साफ है कि शादी के दिन दूल्हा और दुल्हन दोनों ही बहुत थक जाते हैं। ऐसे में सुहागरात पर सेक्स करना अनिवार्य नहीं होता है।
इसलिए अगर आपको या आपके पार्टनर को सेक्स करने के लिए वक्त चाहिए तो उसे वक्त दें। सुहागरात पर किसी के साथ सेक्स करने का प्रेशर उस पर ना डालें। जब आप दोनों एक दूसरे को समझ जाएं और पूरी तरह से तैयार हों तब आप सेक्स करने के लिए पूरी तरह आजाद है।