Advertisment

अनुष्का शर्मा का ये ऑडिशन क्लिप हो रहा खूब वायरल - जानिए कारण

author-image
Swati Bundela
New Update
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अनुष्का शर्मा उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ फिल्में की हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपनी पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा था और उसी के साथ उनका सफर फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हुआ।
Advertisment


अनुष्का का ऑडिशन क्लिप हुआ वायरल



Advertisment
अनुष्का ने 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी और जिसके लिए उन्हें काफी सराहा भी गया था। पर बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले उन्होंने काफी फिल्मों के लिए  ऑडिशन दिया था जिसमें से एक मूवी राजकुमार रानी की थ्री इडियट्स भी थी। इस मूवी में अनुष्का शर्मा ने लीड रोल के लिए ऑडिशन दिया था पर किन्ही कारणों से उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया और इस रोल को करीना कपूर ने निभाया।



पर अब इतने सालों बाद उनकी यही मूवी  ऑडिशन क्लिप सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इस ऑडिशन में अनुष्का मुन्ना भाई एमबीबीएस के एक मोनोलॉग को डिलीवर करती हुई दिखाई दी है।
Advertisment




इस ऑडिशन क्लिप को लोग सोशल मीडिया पर 23 दिन से शेयर कर रहे हैं और काफी प्रशंसा भी कर रहे हैं।

Advertisment

अनुष्का की वर्तमान जिंदगी



अनुष्का अभी फिल्हाल में ही एक बच्ची की माँ बनी है और उसके तुरंत बाद उन्होंने अपने काम पर वापसी कर ली है। साथ ही अनुष्का अभी अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस के प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं हालांकि उनके अगले बॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट पर कोई खास चर्चा नहीं है।

Advertisment


आखिरी बार फिल्म ज़ीरो में अनुष्का शर्मा को देखा गया जिसके बाद उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट पर कोई बात नहीं की गयी है।



हालांकि अनुष्का के माँ बनने के बाद उन्होंने कहा था कि वह अपने काम को बिल्कुल भी नहीं छोड़ेंगी। साथ ही वह काम को इस तरह मैनेज करेंगी कि वह काम के साथ साथ अपनी बच्ची का भी पूरा ध्यान रख सकें।
न्यूज़ अनुष्का शर्मा अनुष्का ऑडिशन क्लिप वायरल
Advertisment